'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 विवादों की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में प्रसारित एक एपिसोड में पूछे गए सवाल के दौरान मराठा शासक 'छत्रपति शिवाजी महाराज' को 'शिवाजी' कहा गया जबकि औरंगजेब को मुगल सम्राट कहकर संबोधित किया गया। जिसके बाद शो को धमकियां मिलने लगीं। मामला बढ़ता देख सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने माफी मांगी। अब इस पर अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया है।
'केबीसी 11' पर खत्म नहीं हो रहा विवाद, चैनल के बाद अब अमिताभ को मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने शो के क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ बसु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'किसी को अपमानित करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी। अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी।'
No disrespect meant at all .. apologies if it has hurt sentiments .. 🙏 https://t.co/ynPav4DYfO
वहीं सिद्धार्थ बसु ने लिखा- 'केबीसी 11 के एक सवाल में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर किसी को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। इस सीजन में ऐसे कई सवाल पूछे गए जिनमें पूरे नाम का इस्तेमाल किया गया। अगर किसी की भावाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए माफी।'
No insult or disrespect whatsoever was intended to the memory of Chhatrapati Shivaji Maharaj in a question on KBC 11. This season there have been a number of questions which have all used his name with the full title. Apologies for the inadvertent omission of title in the choice pic.twitter.com/4iFYeLyfVd
इससे पहले सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने लिखा- 'असावधानी के कारण बुधवार के केबीसी एपिसोड के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम गलत ढंग से लिख दिया गया। इसके लिए हमें पछतावा है। हमने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पिछले एपिसोड के लिए खेद व्यक्त किया है।'
There was an inaccurate reference to Chhatrapati Shivaji Maharaj during Wednesday’s KBC episode, due to inadvertence. We deeply regret the same and being mindful of the sentiments of our viewers have carried a scroll expressing regret during our episode yesterday. #KBC11 pic.twitter.com/FLtSAt9HuN
इस मामले में भाजपा नेता नितेश राणे ने चैनल को धमकी देते हुए कहा था- 'केबीसी ने भाषा की दृष्टि से अपमानजनक एक वचन में शिवाजी महाराज का नाम लेकर उनका अपमान किया है। इसके लिए तुरंत माफी मांगे। अगर माफी मांगने में देरी हुई तो कार्यक्रम को आगे चलने के लिए कोई भी लाइफ लाइन नहीं मिलेगी।'
KBC 11: बेटे के इलाज के लिए जीतना चाहती थीं 50 लाख, इस सवाल पर 2 लाइफलाइन रहते हुईं बाहर