फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: 'कौन बनेगा करोड़पति' में 50 लाख के सवाल पर अटके आमिर खान, लेनी पड़ी लाइफ लाइन, क्या आपको पता है जवाब?

Mon, 08 Aug 2022 01:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
kbc 14 episode 1 aamir khan used lifeline to answer this rs 50 lakh question can you answer
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 का शानदार आगाज हो चुका है और अमिताभ बच्चन के सामने पहले मेहमान रूप में अभिनेता आमिर खान हॉट सीट पर नजर आए। इसके अलावा मेजर डीपी सिंह, कर्नल मिताली मधुमिता जैसे दिग्गजों ने भी शिरकत की। इस दौरान बिग-बी ने उनके साथ शो की शुरुआत की और खेल आगे बढ़ते-बढ़ते अमिताभ बच्चन ने 50 लाख के लिए सवाल किया। हालांकि इस सवाल के लिए मेहमानों को लाइफ लाइन का इस्तेमाल करना पड़ा।

kbc 14 episode 1 aamir khan used lifeline to answer this rs 50 lakh question can you answer
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने आमिर खान, कर्नल मिताली और मेजर डीपी सिंह से भारत राजनीतिक इतिहास से जुड़ा प्रश्न पूछा था। जो शायद आपको भी काफी कठिन लगे। इसके लिए 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया गया। खैर जवाब सही मिला और पहले एपिसोड में आए मेहमानों ने 50 लाख की इनामी राशि जीत ली। इस राशि को आर्मी वेलफेयर को दान कर दिया जाएगा। फिलहाल देखते हैं कि वो सवाल क्या था।

kbc 14 episode 1 aamir khan used lifeline to answer this rs 50 lakh question can you answer
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने 50 लाख की राशि के लिए सवाल किया था कि....कौन से भारतीय राष्ट्रपतियों की जोड़ी ने एक दूसरे को भारत रत्न प्रदान किया है? इस सवाल के चार विकल्प इस तरह से थे।

1. एस राधा कृष्णन-वीवि गिरि
2. वीवी गिरी-जाकिर हुसैन
3. जाकिर हुसैन-प्रतिभापाटिल
4.. राजेंद्र प्रसाद-एस राधाकृष्णन
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 14 episode 1 aamir khan used lifeline to answer this rs 50 lakh question can you answer
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram

ये है सवाल का जवाब
अगर आपने इस सवाल का सही जवाब बिना किसी सहायता के दिया है, तो वाकई में आपकी नॉलेज काफी अच्छी है। फिलहाल इस सवाल का जवाब है, विकल्प चार 'राजेंद्र प्रसाद- एस राधाकृष्णन'। बता दें कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराषट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और इस दौरान राजेंद्र प्रसाद का कार्यकाल था। जबकि एस कृष्णन उस समय उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। वहीं राजेंद्र प्रसाद को 1962 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारत रत्न प्रदान किया गया था और इस दौरान एस राधाकृष्णन राष्ट्रपति के पद पर आसीन थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed