सब्सक्राइब करें

Celebs Gave up Non Veg: कभी नॉनवेज फूड के भयंकर शौकीन थे ये सितारे, अब बन चुके हैं शुद्ध शाकाहारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Aug 2022 01:20 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Gave up Non Veg Dishes and Turned Vegetarian From Shilpa Shetty to Ranveer Singh
शिल्पा शेट्टी-रणवीर सिंह-भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

खानपान के मामले में हर किसी की पसंद अलग होती है। कोई वेज फूड पसंद करता है तो कोई नॉनवेज का दीवाना होता है। मगर, वक्त के साथ कई बार खानपान संबंधी व्यवहार भी बदलता है। ऐसा ही बॉलीवुड सितारों के साथ होता है। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं, जो नॉनवेज फूड के काफी शौकीन रहे हैं। मगर, अब वह पूरी तरह शाकाहारी बन चुके हैं। कुछ लोगों ने कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद यह फैसला लिया तो किसी ने अपने फिल्मी किरदार की तैयारी के लिए नॉनवेज त्याग दिया और अब शुद्ध शाकाहारी बन चुके हैं। कौन से हैं वे सितारे आइए जानते हैं... 

Trending Videos
Bollywood Celebrities Who Gave up Non Veg Dishes and Turned Vegetarian From Shilpa Shetty to Ranveer Singh
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह पहले नॉनवेज के भयंकर वाले शौकीन थे। उन्हें हैदराबादी और लखनवी मटन डिशेज काफी पसंद थीं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार रणवीर फिल्म की शूटिंग के दौरान प्लाइट से यात्रा कर रहे थे। फ्लाइट में नॉनवेज खत्म हो गया था। जब उन्हें वेज खाना ऑफर किया गया तो रणवीर ने साफ इनकार कर दिया था। मगर, अब वह पूरी तरह शाकाहारी बन गए हैं। इन दिनों वह वीगन डाइट पर हैं। रणवीर ने अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी' में अपने रोल की मांग के मुताबिक अपनी फिजीक बनाने के लिए वीगन डाइट अपनाई है। बता दें कि रणवीर सिंह के शाकाहारी बनने के बाद हाल ही में पेटा की तरफ से उन्हें एक विज्ञापन के लिए भी पेशकश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Gave up Non Veg Dishes and Turned Vegetarian From Shilpa Shetty to Ranveer Singh
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भूमि पेडनेकर
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री और पर्यावरणविद भूमि पेडनेकर लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह शाकाहारी बन गईं। खानपान के मामले में किए गए इस बदलाव से वे बेहद खुश भी हैं। एक बातचीत के दौरान भूमि ने बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उनके अंदर से ही कोई आवाज आई और उन्होंने नॉनवेज फूड छोड़ दिया। भूमि ने यह भी कहा था, 'मैं कई वर्ष से नॉनवेज छोड़ना चाह रही थी, लेकिन यह मुश्किल हो रहा था। लेकिन, एक क्लाइमेट वॉरियर के मेरे सफर ने मुझे काफी कुछ सिखाया और अब मेरा नॉनवेज खाने का मन ही नहीं करता।'

Bollywood Celebrities Who Gave up Non Veg Dishes and Turned Vegetarian From Shilpa Shetty to Ranveer Singh
 रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश देशमुख
रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश देशमुख भी दो वर्ष पहले नॉनवेज छोड़ चुके हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने नॉनवेज आहार, ब्लैक कॉफी छोड़ दी है। रितेश ने कहा था कि, 'जब अपने ऑर्गन्स दान करने का समय आएगा तो लोग कहेंगे जाते जाते हेल्दी ऑर्गन छोड़ गया।'

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Gave up Non Veg Dishes and Turned Vegetarian From Shilpa Shetty to Ranveer Singh
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी
अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी वर्ष 2020 में नॉनवेज पूरी तरह छोड़ दिया और शाकाहार अपना लिया। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'नॉन वेज छोड़ना उन्हें मुश्किल लग रहा था। लेकिन, अब यह सबसे शानदार बदलाव महसूस हो रहा है।' शिल्पा शेट्टी ने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, 'शाकाहार हमारी सेहत और पृथ्वी की सेहत दोनों के लिए बेहतर है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed