बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते केवल सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की मच अवेटेडड केदारनाथ रिलीज हुई। केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म बनने के समय से ही चर्चा में थी, ऐसे में अब नजरें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।
'केदारनाथ' ने की धमाकेदार ओपनिंग, रजनीकांत और अक्षय कुमार भी कुछ नहीं बिगाड़ पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म है। इस वजह से भी फिल्म की चर्चा जोरों पर है।
फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि सारा अली खान के एक्टिंग की तारीफ की जा रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पहले दिन फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई। शुक्रवार को केदारनाथ ने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया है। देखना होगा कि शनिवार और रविवार को फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है।' बता दें कि केदारनाथ का बजट 60 करोड़ है।
#Kedarnath takes a healthy start... Biz picked up during the course of the day... Sat and Sun biz crucial... Fri ₹ 7.25 cr. India biz.
वीकेंड पर केदारनाथ के कलेक्शन पर 2.0 का भी असर हो सकता है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने धूम मचा रखी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइडड अभी तक 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है जबकि हिन्दी वर्जन ने अभी तक 150 करोड़ के करीब कमा लिए हैं। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। इसे तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
फिल्म उत्तराखंड में रिलीज नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि फिल्म में केदारनाथ मंदिर परिसर में किसिंग सीन और लव जेहाद जैसे दृश्य फिल्माए गए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक सीन का मामला सेंसर बोर्ड के अधिकार का है, हालांकि शांति व्यवस्था सरकार या जिले में डीएम के जिम्मे है। जिसके बाद यह फिल्म राज्य में बैन कर दी गई है।