देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्मों के लिए उदयपुर में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 8 और 9 दिसंबर को होगा। 8 दिसंबर की शाम उदयपुर में ईशा की संगीत सेरिमनी होगी। इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे उदयपुर पहुंच चुके हैं। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति घराने की इस शादी में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं।
ईशा अंबानी प्री-वेडिंग: उदयपुर पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, मेहमानों के लिए हायर किए गए चार्टर प्लेन्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस रॉयल प्री वेडिंग की रस्मों में शामिल होने के लिए शनिवार को एयरपोर्ट पर कई बॉलीवुड हस्तियों को स्पॉट किया गया। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ दिखाईं दीं। इसके अलावा जॉन अब्राहम, विद्या बालन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे भी एयरपोर्ट पर नजर आए।
इस शादी में शामिल होने के लिए अनिल कपूर, डेविड धवन, जावेद अख्तर समेत क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। ईशा अंबानी के शादी समारोह में देश दुनिया के करीब 1800 लोगों के शरीक होने की खबर है। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल को भी स्पॉट किया गया। अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन भी शनिवार को दोपहर में उदयपुर पहुंचीं। खबर है कि शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। शादी की भव्य तैयारियां की गईं हैं। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक मेहमानों को वेडिंग डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए चार्टर प्लेन हायर किए गए हैं।
Rajasthan: Hillary Clinton arrives in Udaipur to attend pre-wedding celebrations of Isha Ambani and Anand Piramal. The couple will tie the knot on December 12 in Mumbai. pic.twitter.com/bb1ygSSZrc
ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए उद्योग जगत की भी कई दिग्गज हस्तियां जैसे सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन ली जे योंग भी पहुचें। इस बीच ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उदयपुर झील के पास स्टेज बनाया गया है। अंबानी परिवार भगवान में बहुत विश्वास करता है, इसी वजह से स्टेज पर श्रीनाथ जी की मूर्ति भी लगाई गई है और स्टेज पर भव्य भवन भी दिखाई दे रहा है।