{"_id":"5c0b762fbdec2241d045b400","slug":"priyanka-chopra-and-nick-jonas-spotted-bumble-app-promotional-event-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई पहुंचते ही निक के साथ इस तरह एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका, क्या आपने देखी ये तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई पहुंचते ही निक के साथ इस तरह एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका, क्या आपने देखी ये तस्वीरें
Sat, 08 Dec 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick jonas
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के रिसेप्शन के साथ ही काम पर लौट आई हैं। दिल्ली में अपने डेटिंग ऐप बंबल को लांच करने के बाद शुक्रवार की रात मुंबई में भी इसका धमाल दिखाई दिया। इस मौके पर प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए। इस इवेंट में प्रियंका वेस्टर्स ड्रेस पहनी हुई थीं।
2 of 5
priyanka nick jonas
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इस इवेंट में लाल और नीले रंग का चमकीला गाउन पहना हुआ था। निक के साथ पहुंची प्रियंका ने एक नई नवेली दुल्हन की तरह सिंदूर और चूड़ा भी पहने हुए दिखीं। फोटोशूट के दौरान भी निक ने एक पल के लिए भी प्रियंका को अकेला नहीं छोड़ा। इस इवेंट में कई बड़े सितारे जैसे स्वरा भास्कर, मंदिरा बेदी और अक्सर चर्चा में रहने वाला कपल वीजे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा का नाम शामिल है।
3 of 5
priyanka nick jonas
- फोटो : instagram
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा का सोशल और डेटिंग ऐप बंबल में निवेशक के रूप में यह पहला कदम है, जिसे भारत में लांच किया गया है। इस ऐप का उद्देश्य समाज में बदलाव और महिला सशक्तिकरण है। भारत, एशिया में ऐसा पहला देश है जहां यह ऐप लांच किया गया है, जिसे व्हिटनी वोल्फ हर्ड जो टिंडर की को-फाउंडर भी रह चुकी हैं, जिन्होंने इसे बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : twitter
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी एक इवेंट और एयरपोर्ट पर निक के साथ दिखाई दी थीं। इन तस्वीरों में न्यूलीवेड कपल निकयंका खूबसूरत नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर आप इतना जरूर कहेंगे प्रियंका शादी के बाद काफी निखर गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Nick
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद प्रियंका-निक पहली बार एक इवेंट में पहुंचे थे। यह इवेंट अमेरिकन कपंनी बुम्बले द्वारा आयोजित किया गया था। इस इवेंट में निकयंका ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। इस इवेंट में प्रियंका वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी। वेस्टर्न ड्रेस के साथ गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथ-पैर में मेहंदी प्रियंका के लुक को और भी इंप्रेसिव बना रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।