फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh: साउथ में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में कदम रखेंगी कीर्ति सुरेश, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर

Tue, 18 Jul 2023 04:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Jul 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
Keerthy Suresh To Debut in Bollywood with Bawaal Actor Varun Dhawan Know Details Here
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। महानती, मिस इंडिया, रंग दे, वाशी और दशहरा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा जा चुका है। दक्षिण भारत में अपना जलवा बिखरने के बाद अब वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।  


Taapsee Pannu: तापसी ने इस हीरोइन का नाम लिए बिना गिराया बम, शादी के सवाल पर बोलीं, मैं अभी गर्भवती नहीं हूं

Keerthy Suresh To Debut in Bollywood with Bawaal Actor Varun Dhawan Know Details Here
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उन्हें कई फिल्मों की पेशकश की जा चुकी है, लेकिन अब तक बात नहीं बन सकी थी । इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभिनेत्री ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने एटली के प्रोडक्शन में वरुण धवन के साथ अपना डेब्यू करने का फैसला किया है, जिसका निर्देशन कैलीस करेंगे।
Monica Bedi: मोनिका बेदी के साथ काम करने से झिझक रहे कई निर्माता, बोलीं- अतीत ने किया मेरे भविष्य को प्रभावित

Keerthy Suresh To Debut in Bollywood with Bawaal Actor Varun Dhawan Know Details Here
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta

रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री अपने बॉलीवुड लॉन्च के लिए कुछ खास तत्वों की तलाश में थी और यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। वह फिल्म में वह एक ग्लैमरस, लेकिन एक मजबूत किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। वहीं, फिल्म में वरुण एक पुलिस वाले की भूमिका में होंगे। 
Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Keerthy Suresh To Debut in Bollywood with Bawaal Actor Varun Dhawan Know Details Here
कीर्ति सुरेश - फोटो : insta

इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होने वाली है, यह स्टार्ट टू फिनिश 3 महीने का शेड्यूल है। इसे अगले साल  31 मई को रिलीज करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस वरुण और कीर्ति को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक  नजर आ रहे हैं।
Heart Of Stone Poster: आलिया भट्ट की 'हार्ट ऑफ स्टोन' का पहला पोस्टर रिलीज, इस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री

विज्ञापन
Keerthy Suresh To Debut in Bollywood with Bawaal Actor Varun Dhawan Know Details Here
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार भेड़िया में देखा गया था। वह जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ अपनी फिल्म बवाल में दिखने वाले हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म 21 जुलाई को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।
Varun Dhawan: 'बवाल' की ओटीटी रिलीज पर वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अच्छी फिल्म ही चल सकती हैं यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed