बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की केसरी का रंग चढ़ गया है। फिल्म ने पहले दिन धुआंधार कमाई की जबकि होली की वजह से कई सिनेमाघर सुबह बंद रहे। आधे दिन की कमाई में ही फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिया और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई बदला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर चढ़ा 'केसरी' रंग, तीसरे हफ्ते अमिताभ-तापसी की 'बदला' हुई सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक केसरी ने दूसरे दिन 17 करोड़ की कमाई की है, हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े ही हैं। जबकि पहले दिन केसरी ने रिकॉर्ड 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने दो दिन में कुल 39 करोड़ जुटा लिए हैं। शनिवार और रविवार को केसरी के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
. @akshaykumar 's #Kesari does well on Day 2.. All-India Day 2 Nett is around ₹ 17 Crs.. Early Estimates..
Expected to do very well today and tomorrow..
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
अब बात करते हैं 8 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला की। फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है। बदला ने पहले हफ्ते 38 करोड़, दूसरे हफ्ते 29.32 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक कुल 67.32 करोड़ जुटा लिए हैं। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है।
#Badla shows excellent hold in Week 2... Crosses *lifetime biz* of #102NotOut and #Pink... [Week 2] Fri 4.05 cr, Sat 6.70 cr, Sun 8.22 cr, Mon 2.80 cr, Tue 2.60 cr, Wed 2.60 cr, Thu 2.35 cr. Total: ₹ 67.32 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 79.44 cr. #Badla remains the first choice of moviegoers... Shows fantastic hold on [second] Tue... On course to be a SUPER HIT... [Week 2] Fri 4.05 cr, Sat 6.70 cr, Sun 8.22 cr, Mon 2.80 cr, Tue 2.60 cr. Total: ₹ 62.37 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 73.59 cr.
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।