सिनेमाघरों में इन दिनों 4 फिल्मों केसरी, बदला, जंगली और नोटबुक ने कब्जा जमा रखा है। सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार स्टारर केसरी की। इस शुक्रवार दो नई फिल्मों की रिलीज के बाद भी केसरी ने अच्छी पकड़ बना रखी है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.45 करोड़ के साथ कुल 110.31 करोड़ जुटा लिए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन 4 फिल्मों का कब्जा, अब तक इतने करोड़ का रहा कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं 8 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की बदला देखने के लिए दर्शक अभी भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को बदला ने कुल 70 लाख कमाए। इस तरह अभी तक फिल्म ने 79.14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
#Badla stays strong, despite new films [#Junglee and #Notebook] and holdover title [#Kesari] dividing the biz... [Week 4] Fri 70 lakhs. Total: ₹ 79.14 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 93.38 cr.
'कमांडो' फेम एक्टर विद्युत जामवाल एक बार फिर फिल्म जंगली में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.35 करोड़ और शनिवार को 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
#Junglee witnesses growth on Dat 2, but not substantial enough... Mass circuits remain consistent, but finds the going tough in metros/plexes... Fri 3.25 cr, Sat 4.45 cr. Total: ₹ 7.70 cr. India biz.
फिल्म में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। जंगली का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है।
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया गया है। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी और एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं। नितिन कक्कड़ ने फिल्म का निर्देशन किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 60-70 लाख की कमाई की है। दूसरे दिन के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं लेकिन अनुमान है कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन 1 करोड़ तक रह सकता है।