अक्षय कुमार की केसरी ने वीकेंड पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा। वहीं 18 दिन बाद भी अमिताभ-तापसी की फिल्म बदला अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले बात करते हैं केसरी की। ओपनिंग के मामले में केसरी साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। होली के मौके पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म का ऐसा कलेक्शन ट्रेड एनालिस्ट को भी चौंका गया क्योंकि त्योहार को देखते हुए कई सिनेमाघर सुबह बंद ही रहे।
5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'केसरी', अमिताभ-तापसी की 'बदला' 75 करोड़ के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Kesari should’ve collected in double digits on Mon... North circuits dominate, driving its biz... Faces more-than-required decline in some circuits... Tue-Thu crucial... Thu 21.06 cr, Fri 16.75 cr, Sat 18.75 cr, Sun 21.51 cr, Mon 8.25 cr. Total: ₹ 86.32 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 26, 2019
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला की बात करें तो फिल्म ने करीब 76 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है हालांकि अभी तक 18वें दिन के आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार है। बदला के अब तक के बिजनेस को देखते हुए इसे सुपरहिट बताया गया है।
#Badla biz at a glance...
Week 1: ₹ 38 cr
Week 2: ₹ 29.32 cr
Weekend 3: ₹ 7.47 cr
Total: ₹ 74.79 cr
India biz. SUPER HIT.#Badla benchmarks...
Crossed ₹ 50 cr: Day 10
₹ 75 cr: Will cross on Day 18
India biz.
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।