फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasik Dave Death: पति रसिक दवे से मिली सीख याद करके भावुक हुईं केतकी, बोलीं- शो मस्ट गो ऑन

Sun, 31 Jul 2022 04:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 31 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

पति रसिक दवे के निधन के बाद केतकी दवे ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि रसिक दवे के निधन के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है। 

विज्ञापन
Ketki dave reveals his pain after husband rasik dave death said he wanted i always keep working
केतकी दवे और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी और गुजराती के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके अभिनेता रसिक दवे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता काफी समय से बीमार थे। किडनी खराब होने की वजह से शुक्रवार रात अभिनेता ने अंतिम सास ली। रसिक दवे के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री केतकी दवे ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि रसिक दवे के जाने के बाद उनकी जिंदगी कितनी ज्यादा बदल गई है। उनका यह इंटरव्यू किसी की भी आंखें नम कर दें।

Ketki dave reveals his pain after husband rasik dave death said he wanted i always keep working
केतकी दवे और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया

केतकी दवे ने बताया कि अभी उनके और उनके परिवार की हालत ठीक नहीं है। उनके पति कभी भी नकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहते थे और सकारात्मक सोच पर जोर देते थे। अभिनेत्री ने बताया कि रसिक को अपनी बीमारी के बारे में बात करना पसंद नहीं था। वह नहीं चाहते थे कि बीमारी पर कभी बात भी हो। वह बहुत ही निजी सोच रखने वाले व्यक्ति थे। उनका हमेशा कहना था कि सब ठीक हो जाएगा। वह हमेशा कहते थे कि मुझे अपना काम जारी रखना चाहिए।

Ketki dave reveals his pain after husband rasik dave death said he wanted i always keep working
केतकी दवे और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया

केतकी दवे ने ये भी बताया कि वह एक प्ले शुरू करना चाहती थीं लेकिन किन्हीं वजहों से जब वह ऐसा नहीं कर पाईं तो उन्होंने रसिक दवे से बात की थी। केतकी ने रसिक को कहा था कि वह इस प्ले को शुरू करने की स्थिति में नहीं है। इसके जवाब में अभिनेता ने अपनी पत्नी से कहा था कि द शो मस्ट गो ऑन। बता दें कि रसिक ने अपने आखिरी समय में भी केतकी से यही कहा था। केतकी ने आगे ये बताया कि रसिक से मिली हिम्मत की वजह से मैं सब कुछ ठीक से कर पा रही हैं। मेरे परिवार में आज मां, बच्चे, सास सभी हैं लेकिन वह नहीं हैं और उन्हें मैं बहुत मिस करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketki dave reveals his pain after husband rasik dave death said he wanted i always keep working
केतकी और रसिक दवे - फोटो : सोशल मीडिया

केतकी दवे ने आखिर में अपने पति रसिक दवे को याद करते हुए कहा कि मैं जब भी रोती थी तो मेरी मां ने हमेशा मुझसे कहा है कि उठा और इन हालातों को समझो। मैं अब सब कुछ करने की कोशिश कर रही हूं लेकिन अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed