फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yash: 'साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे नॉर्थ के दर्शक', 'केजीएफ' के रॉकी भाई ने निकाली वर्षों पुरानी भड़ास

Sun, 06 Nov 2022 10:10 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 06 Nov 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
KGF 2 star yash says that people in north make fun of south cinema but after bahubali everything changes
यश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही साउथ की फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की इक्का दुक्का फिल्मों को छोड़ बाकी सब उनके सामने अपने घुटने टेक रही हैं। 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' जैसी पैन इंडिया फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ धमाल मचाया, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। हालांकि, पहले साउथ सिनेमा को लेकर ऐसा नहीं था। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में 'केजीएफ' स्टार यश ने कहा कि एक समय था जब साउथ की फिल्मों को गलत तरीके से दिखाया जाता था और उनका मजाक उड़ाया जाता था। यश का कहना है कि 'बाहुबली' के बाद से चीजें बदलना शुरू हुई हैं।

KGF 2 star yash says that people in north make fun of south cinema but after bahubali everything changes
यश - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'केजीएफ' स्टार यश एक इंटरव्यू के दौरान कहा, '10 साल से हमारी डब फिल्में नॉर्थ में काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन, शुरुआत में उन्हें अलग तरीके से देखा जाता था। लोग साउथ की फिल्मों का मजाक उड़ाते थे। लोग कहते थे, ये क्या एक्शन है, उड़ रहा है सब। इस तरह यह शुरू हुआ और आखिरकार लोग अब इससे जुड़ गए और कला को समझने लगे हैं। इसके साथ समस्या यह थी कि हमारी फिल्मों को कम कीमत पर बेचा जाता था। फिर उनकी बुरी डबिंग होती और इसे मजाकिया नामों के साथ लोगों के सामने प्रेजेंट किया जाता।'

Alia Bhatt: रणबीर के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान के चिराग को जल्द देंगी जन्म

 
 
KGF 2 star yash says that people in north make fun of south cinema but after bahubali everything changes
यश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे यश ने कहा कि अब लोग साउथ की फिल्मों को समझने लगे हैं और इसका पूरा क्रेडिट जाता है एसएस राजामौली को। उनकी वजह से लोगों में यह बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'लोग हमारी डब फिल्मों से परिचित होने लगे। अगर आपको एक पहाड़ को तोड़ना है, तो निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। बाहुबली ने वो काम किया है। केजीएफ को एक अलग इरादे से बनाया गया था। केजीएफ को डराने-धमकाने के लिए नहीं बल्कि लोगों को प्रेरित करने के लिए बनाया गया था। लोगों ने अब साउथ की फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।'

Weekly Wrap: सलमान खान को Y+ सुरक्षा और रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘जवान’, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF 2 star yash says that people in north make fun of south cinema but after bahubali everything changes
यश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' 2022 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इस फिल्म ने ग्लोबली 1207 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, 'केजीएफ 2' के बाद लिस्ट में दूसरा नाम एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का है, जिसे भी दर्शकों को ओर से काफी प्यार मिला है। वहीं, इन दिनों ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Box Office Report: ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ से आगे निकली ‘फोन भूत’, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘कांतारा’ का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed