{"_id":"625a783748307d5e301a75d5","slug":"kgf-chapter-2-actor-sanjay-dutt-cried-for-hours-after-diagnosed-with-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: कैंसर का पता चलने पर फूट-फूटकर रोए थे संजय दत्त, बोले- ‘अब पुराना संजय वापस चाहिए’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Dutt: कैंसर का पता चलने पर फूट-फूटकर रोए थे संजय दत्त, बोले- ‘अब पुराना संजय वापस चाहिए’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का जीवन काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। 1993 में मुंबई हमलों के आरोप में जेल जाना हो या फिर कैंसर से जंग जीतना। वह कभी भी अपने जीवन से जुड़ी इन चीजों पर बात करने से नहीं कतराते। हाल में एक्टर ने बात की कि उन्होंने कैंसर का सामना कैसे किया था और पहली बार इसका पता चलने पर उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने बताया कि कैंसर का पता चलने पर वह घंटों तक फूट-फूटकर रोए थे।
2 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बताया कि वो लॉकडाउन का समय था। सीढ़ियां चढ़ते हुए मुझे सांस लेने में परेशानी होने लगी। जब मैं नहाया तो भी मुझसे सांस नहीं ली जा रही थी। मुझे पता था कि क्या हो रहा है, इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को कॉल किया। इसके बाद मेरे एक्स-रे हुए तो पता चला कि मेरे आधे से ज्यादा फेफड़ों में पानी भर गया है। डॉक्टरों को ये पानी निकालना था और उनका मानना था कि ये टीबी हो सकता है, लेकिन वो कैंसर निकला।
3 of 5
अपने परिवार के साथ अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि जब मुझे पता चल गया कि कैंसर है, तो ये बात कैसे बताई ये बड़ा मुद्दा था। मैं किसी मुंह तोड़ सकता था। उस समय मेरी बहन आई थी, तो मैंने उससे कहा कि मुझे कैंसर हो गया है, अब क्या करें? इसके बाद सबने बात की कि क्या किया जा सकता है। लेकिन मैं अपने बच्चों, पत्नी और जिंदगी के बारे में सोच कर दो-तीन घंटों तक खूब रोया। उसके बाद मुझे लगा कि नहीं मैं कमजोर नहीं पड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद हमने यूएस में इलाज कराने के बारे में सोचा, लेकिन वीजा नहीं मिला। मैंने कहा कि मैं इलाज यहीं कराऊंगा। राकेश रोशन ने मुझे डॉक्टर के बारे में बताया। इसके बाद डॉक्टर से मुलाकात हुई तो डॉक्टर ने कहा कि आपको उल्टी होगी, बाल उड़ जाएंगे और भी बहुत कुछ होगा। इसपर मैंने डॉक्टर से कहा कि मेरे बाल नहीं उड़ेंगे। मेरी इस बात पर डॉक्टर भी हंसने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया कि मैं दुबई में कीमोथेरेपी के लिए जाता था और फिर बैडमिंटन कोर्ट जाकर दो-तीन घंटे खेला करता था। ये पागलपन था लेकिन मैं ऐसा किया करता था। उन्होंने कहा कि कैंसर से लड़ने के लिए उससे डरना नहीं, उसका डटकर सामना करना होगा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और अपने रूटीन में वापस ढल रहे हैं। उनका कहना है कि मुझे पुराना संजय दत्त वापस चाहिए। बता दें कि संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अधीरा का किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।