फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15: ‘केजीएफ 2’ हिंदी 400 करोड़ से बस इतनी दूर, ‘दंगल’ जीतने के भी करीब

Fri, 29 Apr 2022 09:31 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 09:31 AM IST
सार

रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के थोड़ा और करीब आ गई है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15 about to cross 400 cr figure and beat Aamir khan dangal
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के थोड़ा और करीब आ गई है। फिल्म के निर्माताओँ और वितरकों को अब पूरा भरोसा हो चला है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच हिंदी फिल्मों की सूची से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा’ को बाहर चुकी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को ईद की छुट्टियों का फायदा मिलने के भी पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15 about to cross 400 cr figure and beat Aamir khan dangal
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब निशाने पर दंगल
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने अपने रिलीज के दो हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर लिए हैं। इन 15 दिनों में फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 682 करोड़ रुपयों की कमाई अपने सारे भाषाई संस्करणों को मिला कर चुकी है। फिल्म के हिंदी संस्करण का कलेक्शन भी गुरुवार को करीब 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हिंदी में रिलीज हुई अब तक की 10 सबसे कामयाब फिल्मों में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ तीसरे नंबर पर पहले ही पहुंच चुकी है। अगर फिल्म ने तीसरे वीकएंड और उसके बाद ईद पर भी अच्छा कारोबार किया तो ये फिल्म तीसरे हफ्ते में ही आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की पोजिशन हथिया लेगी।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15 about to cross 400 cr figure and beat Aamir khan dangal
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

15वें दिन की कमाई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने दूसरे गुरुवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 9.30 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है। इसमें फिल्म के हिंदी संस्करण ने करीब 5.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा फिल्म ने कन्नड़ में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब दो करोड़ रुपये, तेलुगू में करीब एक करोड़ रुपये, तमिल में करीब 1.40 करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 50 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन वीकएंड में फिर उछाल मारेगा, ऐसी संभावनाएं फिल्म बाजार में जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15 about to cross 400 cr figure and beat Aamir khan dangal
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीक्रेट सुपरस्टार की छुट्टी
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के वर्ल्ड वाइड 931.70 करोड़ की कमाई करने के साथ ही इस फिल्म ने आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फाइव भारतीय फिल्मों की सूची से बाहर कर दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई में फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ से आगे अब बस तीन फिल्में हैं। नंबर वन पर है आमिर खान की ही फिल्म ‘दंगल’ जिसने 2070.30 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की है। इसके बाद ‘बाहुबली 2’ का नंबर आता है जिसने 1788.06 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे नंबर पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ है जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 1103 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15 about to cross 400 cr figure and beat Aamir khan dangal
केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे कामयाब 10 फिल्में
हिंदी में कमाई के मामले में टॉप 10 फिल्मों की सूची इस प्रकार है:

रैंक               फिल्म                   नेट कमाई (करोड़ रुपये में)

                                                (घरेलू बॉक्स ऑफिस)

1.                बाहुबली 2                510.99
2.                दंगल                       387.38
3.                केजीएफ चैप्टर 2        349.10
4.                संजू                         342.53
5.                पीके                        340.80
6.                टाइगर जिंदा है          339.16
7.                बजरंगी भाईजान        320.34
8.                वॉर                         317.91
9.                पद्मावत                    302.15
10.              सुल्तान                   300.45

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed