{"_id":"6257cae45f9da7248725d9d0","slug":"kgf-chapter-2-box-office-record-screens-yash-sanjay-dutt-raveena-tandon-srinidhi-shetty-prashanth-neel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड, कोविड के बाद इतनी स्क्रीन्स पर हुई रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने पहले दिन ही तोड़ा रिकॉर्ड, कोविड के बाद इतनी स्क्रीन्स पर हुई रिलीज
'केजीएफ 2' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, रिलीज होते ही दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दौड़ लगा रहे हैं। फिल्म ने अपनी अखिल भारतीय रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। 'केजीएफ 2' इतने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है कि इसे रिकॉर्ड मशीन कहना गलत नहीं होगा। अब इसने अपनी रिलीज के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म की तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी दर्शकों के बीच भी इतनी जबरदस्त मांग है कि इसे रिलीज करने के लिए स्क्रीन्स लगातार बढ़ाने पड़ रही हैं। फिल्म की स्क्रीन्स ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
2 of 4
केजीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
यश स्टारर इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड कमाई करने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अपनी कमाई से लोगों को चकित करने से पहले ही 'केजीएफ 2' ने एक नया आयाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने कोविड के बाद 4000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फिल्म हिंदी का वर्जन 4400 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो इसे महामारी के बाद अभी तक की सबसे बड़ी रिलीज साबित कर रहा है।
3 of 4
केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार, एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए, फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने टिकटों की एडवांस बिक्री से कुल 65.10 करोड़ रुपये की कमाई बुधवार रात 9 बजे तक कर ली थी।। प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म रॉकी (यश) की कहानी है, जो अनाथ है। 'केजीएफ' में दिखाया गया है कि कैसे वो गरीबी से उठकर सोने की खान का राजा बन जाता है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था और रिलीज के बाद यह कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
KGF Chapter 2
- फोटो : Instagram
'केजीएफ चैप्टर 2' की टीम ने फिल्म में हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री रवीना टंडन को कास्ट किया गया था। इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, ईश्वरी राव, राव रमेश जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।