{"_id":"624c564a3c829232b37b1a8a","slug":"kgf-chapter-2-sanjay-dutt-made-a-big-disclosure-told-how-he-got-the-role-of-adheera-in-kgf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: संजय दत्त ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे मिला उन्हें केजीएफ में अधीरा का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: संजय दत्त ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे मिला उन्हें केजीएफ में अधीरा का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1981 में आई फिल्म 'रॉकी' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'विधाता', 'ईमानदार', 'जीते हैं शान से', 'इलक', 'ताकतवार' और 'थानेदार' जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' ने दिलाई। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए बल्लू की भूमिका ने संजय दत्त को कुछ नया प्रयोग करने का मौका दिया। इस बारे में बात करते हुए संजय कहते हैं, 'मैंने इस तरह के रोल करके जोखिम उठाया, लेकिन इन किरदारों ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं पहले से ही आश्वस्त था कि एक एक्टर के रूप में मैं खुद को चुनौती दे सकता हूं।
2 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
62 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि इन फिल्मों में उनके किरदार लार्जर देन लाइफ थे। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि एक अभिनेता के जीवन में लार्जन दैन लाइफ किरदार निभाना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि जनता इन किरदारों को पसंद करती है। मैंने अपने 40 साल के लंबे करियर से यही सीखा है। इसलिए मैं इस तरह की भूमिकाएं करना पसंद करता हूं और मैं उन्हें प्यार करता हूं।' बता दें कि संजय दत्त जल्द ही कन्नड़ फिल्म के.जी.एफ: चैप्टर 2 में विलन के भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह साल 2019 आई सुपरहिट फिल्म 'के.जी.एफ' का दूसरा भाग है।
3 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में संजय अधीरा की भूमिका में दिखाई देंगे। इस बारे में उन्होंने बताया, 'मुझे एक दिन फोन आया कि केजीएफ के मेकर्स उन्हें फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। मैंने उनसे पूछा कि वह मुझे ही इस फिल्म में क्यों लेना चाहते हैं। इस पर मुझे जवाब मिला कि मेकर्स सिर्फ आपको ही इस किरदार में देखना चाहते हैं। यह वास्तव में एक असाधारण चरित्र है। एक चरित्र के रूप में अधीरा बहुत मजबूत है इस वजह से मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान दत्त ने खुलासा किया कि 'के.जी.एफ: चैप्टर टू' अब तक का पहला प्रस्ताव था जो दक्षिण से आया था।' अधीरा के किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि यह भूमिका ऋतिक रोशन अभिनीत 'अग्निपथ' के गंजे सिर वाले कांचा चीना से बिल्कुल अलग है।' उन्होंने कहा कि यह चरित्र उतना ही मजबूत है जितना कांचा चीना 'अग्निपथ' में था। गौरतलब है कि प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'केजीएफ: चैप्टर टू' 14 अप्रैल को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।