फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले लीक हो गई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की पूरी कहानी, रॉकी और अधीरा में इस बात पर होगी जंग

Mon, 11 Jan 2021 12:28 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Jan 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
kgf chapter 2 story leaked before film release here details
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जैसी उत्सुकता इन दिनों देखी जा रही है, वैसी उत्सुकता कभी अमिताभ बच्चन की फिल्मों के लिए ही हुआ करती थी। अमिताभ बच्चन जैसा ही एंग्री यंग मैन इस फिल्म में लौटा है। फिल्म का पहला चैप्टर हिंदी पट्टी में खूब कामयाब रहा, अब बारी अध्याय क्रमांक दो की है। गतांक से आगे की इस कहानी का ट्रेलर हिट हो चुका है, पिक्चर अभी बाकी है। लेकिन, इस पिक्चर की कहानी लीक हो चुकी है जो हम आपके लिए ले आए हैं।

kgf chapter 2 story leaked before film release here details
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ। कहानी में जैसा कि अभिनेता यश के किरदार रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वह गरीबी में अपना दम नहीं तोड़ेगा। उसका यह वादा दूसरे भाग में भी जारी रहेगा। इसकी झलक तो 'केजीएफ चैप्टर 2' के टीजर में भी देखने को मिली। रॉकी काफी बड़ा भी हो गया है और समझदार भी। उसका सपना है कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसी काम में वह अग्रसर भी है।

kgf chapter 2 story leaked before film release here details
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' का मुख्य किरदार रॉकी इतना समझदार है कि वह राजनीति के गंदे खेल और माफियाओं के बीच बनते समीकरणों को समझने लगा है। उसका लक्ष्य अपने दुश्मनों का खात्मा करना और उन्हें सबक सिखाना है लेकिन अभिनेत्री रवीना टंडन के किरदार के रूप में रॉकी का प्यार उसके लक्ष्य के आड़े आएगा। फिल्म के निर्माताओं ने कुछ समय पहले संजय दत्त का फर्स्ट लुक जारी करके जानकारी दे दी है कि वह फिल्म में मुख्य खलनायक अधीरा के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kgf chapter 2 story leaked before film release here details
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता का एक कारण संजय दत्त का किरदार अधीरा भी है। निर्माताओं ने यह उत्सुकता और भी बढ़ा दी है जब अधीरा की हल्की सी झलक फिल्म के टीजर में भी देखी गई। अधीरा सूर्यवर्धन का भाई है जिसका सपना है कोलार गोल्ड माइन पर राज करने का। उधर रॉकी भी चाहता है कि वह इस सोने की खदान पर राज करे। इसलिए, रॉकी और अधीरा की लड़ाई आमने-सामने होगी। इस सीरीज की पहली फिल्म में सूर्यवर्धन का ही बेटा गरुड़ मुख्य विलेन रहा।

विज्ञापन
kgf chapter 2 story leaked before film release here details
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'केजीएफ चैप्टर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी चालू है। अब तक इसके निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहली कन्नड़ फिल्म है जो लगभग सौ करोड़ के बजट से बनी है। जिस तरह फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने ने यूट्यूब पर धड़ाधड़ लाइक्स बटोरे और दर्शक आकर्षित किए। उससे लगता यही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरे देश में धमाल करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed