फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 3: अब हॉलीवुड की तर्ज पर साउथ में बनेंगी फिल्में, केजीएफ के निर्माताओं ने किया चैप्टर 3 को लेकर बड़ा खुलासा

Sat, 14 May 2022 01:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 14 May 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 3 and Marvels Connection Revealed by Producer Vijay Kiragandur, Know About KGF 2 Box Office Collection
डॉ स्ट्रेंज-केजीएफ चैप्टर-2 - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ: चैप्टर 2' के निर्माता विजय किर्गंदुर ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। निर्माता ने आगे की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम केजीएफ को हॉलीवुड की हिट मार्वल फ्रेंचाइजी की ही तरह बनाने जा रहे हैं। विजय आगे कहते हैं, 'केजीएफ 3' की शूटिंग अक्तूबर के बाद शुरू होगी, और 2024 में इसके रिलीज होने की संभावना है। बता दें कि विजय होम्बले फिल्म्स के संस्थापक हैं, जिन्होंने केजीएफ के दोनों भागों का निर्माण किया है।

KGF Chapter 3 and Marvels Connection Revealed by Producer Vijay Kiragandur, Know About KGF 2 Box Office Collection
जल्द आएगी केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : अमर उजाला

केजीएफ 3 की शूटिंग शुरू होने में देरी क्यों?
'केजीएफ: चैप्टर 3' की शूटिंग के शेड्यूल के बारे में पूछे जाने पर, विजय ने बताया, "निर्देशक प्रशांत नील फिलहाल 'सालार' में व्यस्त हैं। इस फिल्म की लगभग 30-35 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं शूटिंग का अगला शेड्यूल अगले हफ्ते शुरू होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि हम इस साल अक्तूबर-नवंबर तक चैप्टर 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं फिल्म के रिलीज होने की बात करें तो इसके 2024 तक रिलीज होने की संभावना है।"

KGF Chapter 3 and Marvels Connection Revealed by Producer Vijay Kiragandur, Know About KGF 2 Box Office Collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल की ही तरह हो सकती है केजीएफ की दुनिया
जब निर्माता से फिल्म की कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो विजय ने कहा, "तीसरे पार्ट में भी यश मुख्य भूमिका में होंगे। दरअसल हम केजीएफ को मार्वल यूनिवर्स की ही तरह बनाने का प्लान कर रहे हैं। जिस तरह मार्वल में अलग-अलग पात्रों की कहानी को समझाने के लिए अलग-अलग फिल्म बनाई गई थी, वैसे ही हम भी केजीएफ के पात्रों को प्रेजेंट करने की सोच रहे हैं।ताकि हम अधिक से अधिक दर्शकों तक आसानी से पहुंच सकें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 3 and Marvels Connection Revealed by Producer Vijay Kiragandur, Know About KGF 2 Box Office Collection
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ: चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'केजीएफ: चैप्टर 2' को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, प्रकाश राज, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और मालविका अविनाश मुख्य भूमिका में हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। 2022 में रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed