{"_id":"627f5dd05a2c00319e2ef166","slug":"after-marriage-mumtaz-had-an-extra-marital-affair-actress-revealed-a-shocking-truth-in-an-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mumtaz: शादी के बाद मुमताज का था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, कई साल बाद अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mumtaz: शादी के बाद मुमताज का था एक्सट्रा मैरिटल अफेयर, कई साल बाद अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 14 May 2022 01:17 PM IST
सार
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज बीते दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में थीं। पिछले दिनों ही अस्पलात से घर लौंटी अभिनेत्री ने अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह एक खास तरह की बीमारी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मुमताज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज बीते दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में थीं। पिछले दिनों ही अस्पलात से घर लौंटी अभिनेत्री ने अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह एक खास तरह की बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं, अब मुमताज ने हाल ही एक और हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने जीवन से जुड़ा एक राज सबके सामने खोला है, जिसे सुन हर चौंक गया है। मुमताज ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अपने अफेयर को लेकर खुलासा किया है।
2 of 5
अभिनेत्री मुमताज
- फोटो : Social media
हाल ही में एक वेबसाइट से हुई बातचीत में एक्ट्रेस में अपने उस अफेयर के बारे में बातचीत की, जो उन्होंने अपने पति मयूर मधवानी के अफेयर के बाद किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'आदमियों के लिए अफेयर करना आसान होता है। मेरे पति के नहीं थे, सिर्फ एक के अलावा। मैं उनकी इज्जत करती हूं, क्योंकि उन्होंने खुद इस बारे में मुझे बताया था। मुमताज ने कहा कि मेरे पति को यूएस में एक लड़की पसंद आ गई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम मेरी पत्नी हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं और करता रहूंगा। मैं तुम्हें कभी नहीं छोडूंगा।'
3 of 5
मुमताज
- फोटो : Social media
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'आज यह सब हमारे लिए भूली हुई कहानी है। जिंदगी में एक बार तो खुदा भी करता है। मैं रानी की तरह रही हूं। मेरे पति ने मुझे कभी किसी चीज को लेकर कोई दिक्कत नहीं आने दी।' अपने अफेयर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा 'पति के अफेयर के बाद मैं अकेला फील करने लगी थी। मुझे बहुत बुरा लगा तो मैं भारत आ गई। यहां मेरा अफेयर हो गया, लेकिन वो सीरियस नहीं था। वो बस कुछ पल का फेज था, जो जल्दी ही खत्म हो गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुमताज
- फोटो : Twitter
यह पहली बार नहीं है एक्ट्रेस ने अपने अफेयर के बारे में बात की हो। एक्ट्रेस ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि शादी के बाद उनके पति का किसी और से अफेयर हो गया था। उन्होंने यह भी बताया था कि पति के अफेयर के बाद उनका भी किसी और के साथ अफेयर हो गया था। गौरतलब है कि अभिनेत्री मुमताज हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्प्ताल में भर्ती हुई थीं।इस दौरान वह हफ्ते भर अस्पताल में रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खन्ना और मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर की बात करें तो साल 1958 में 11 साल की उम्र में फिल्म सोने की चिड़िया से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली मुमताज अपने दौर की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक थीं। एक्ट्रेस ने अपने समय में बॉलीवुड के हैंडमस अभिनेताओं में से एक राजेश खन्ना के साथ कई हिट फिल्मों काम किया था। राजेश और मुमताज उस समय के पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल हुआ करते थे। एक्ट्रेस को आखिरी बार 1990 में आई फिल्म आंधियां में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।