फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा भाई जान का लंबे बालों वाला लुक, शुरू की फिल्म की शूटिंग

Sat, 14 May 2022 12:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 May 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali Salman Khan Look in long hairs going viral on social media, see pics
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दंबग खान सलमान ने अपनी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए सलमान खान ने शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि, इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म का जिक्र नहीं किया। मगर उनके प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि यह सल्लू का 'कभी ईद कभी दिवाली' का लुक हो सकता है। बता दें कि फिलहाल सलमान खान मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। एक दिन पहले पूजा हेगड़े ने भी तस्वीर शेयर कर इस बारे में पुष्टि की थी।

Kabhi Eid Kabhi Diwali Salman Khan Look in long hairs going viral on social media, see pics
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्शन मोड में नजर आए
इस तस्वीर में सलमान खान के बाल लंबे नजर आ रहे हैं। साथ ही वह एक्शन करने हुए भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने ब्लैक डेनेम जैकेट पहनी हुई है। सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में मुख्य भूमिका में तेलुगु अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में एक विशेष सेट पर शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और इसमें फीमेल लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं।

Kabhi Eid Kabhi Diwali Salman Khan Look in long hairs going viral on social media, see pics
सलमान खान फिल्म 'अंतिम' में - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में भी लंबे बालों में आए थे नजर
आयुष शर्मा के साथ उनकी आखिरी फिल्म 'अंतिम' में भी वह लंबे बाल में सिख के रोल में नजर आए थे। लेकिन इस बार उनका लुक डैशिंग और एकदम अलग अंदाज देखने को मिलेगा। दर्शकों को  फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि शुक्रवार को पूजा हेगड़े ने भी अपनी एक फोटो साझा की थी, जिसमे उन्होंने सलमान खान का ब्रेसलेट अपने हाथ में पहना हुआ था। फोटो साझा कर पूजा ने लिखा था, 'शूटिंग शुरू हुई।' आयुष भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Eid Kabhi Diwali Salman Khan Look in long hairs going viral on social media, see pics
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर
फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के अलावा सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान की 'पठान' और तेलुगू फिल्म 'गॉड फादर' में भी उनका केमियो रोल देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म 'गॉड फादर' उनकी तेलगू डेब्यू फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed