फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikamma: अभिमन्यु और शर्ली स्टारर ‘निकम्मा’ का दूसरा पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sat, 14 May 2022 12:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 14 May 2022 12:24 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और सिंगिंग सेंसेशन शर्ली  सेटिया अभिनीत फिल्म निकम्मा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद अब इसका दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Nikamma: The second poster of Abhimanyu dassani and Shirley setia starrer Nikamma released the film will hit the theaters on 17 june
फिल्म निकम्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और सिंगिंग सेंसेशन शर्ली सेटिया अभिनीत फिल्म निकम्मा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के मोशन पोस्टर के बाद अब इसका दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है। सामने आए फिल्म के इस नए पोस्टर में अभिमन्यु दस्सानी का डेयरिंग अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही शर्ली सेटिया चुलबुले अंदाज में बेहद प्यारी लग रही हैं।

 

Nikamma: The second poster of Abhimanyu dassani and Shirley setia starrer Nikamma released the film will hit the theaters on 17 june
फिल्म निकम्मा - फोटो : Social media

इस फिल्म के एलान के बाद से फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है। शेयर किए गए इस नए पोस्टर में ट्रेलर रिलीज की तारीख की लिखी हुई। मेकर्स की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु और शर्ली स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर 17 मई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले सोना पिक्चर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया था। 

Nikamma: The second poster of Abhimanyu dassani and Shirley setia starrer Nikamma released the film will hit the theaters on 17 june
फिल्म निकम्मा - फोटो : Social media

बीते दिन सामने आए इस मोशन पोस्टर में दमदार एक्शन की झलक देखने को मिली। वहीं, इस फिल्म में नजर आने वाले एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी भी जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सोनी पिक्चर ने कैप्शन में लिखा, दुश्मनो को याद आएगी उनकी अम्मा जब सामने होगा हमारा निकम्मा। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख की भी घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikamma: The second poster of Abhimanyu dassani and Shirley setia starrer Nikamma released the film will hit the theaters on 17 june
फिल्म ‘निकम्मा’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के जरिए गायन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली शर्ली फिल्म निकम्मा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निकम्मा में अभिमन्यु के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री निश्चित रूप से इस एक्शन एंटरटेनर में देखने लायक होगी। वहीं, फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने की कोशिश करती दिखेंगी। इससे पहले शिल्पा ने साल 2021 में आई फिल्म हंगामा 2 से 14 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी। हालांकि, उनकी यह कोशिश नाकाम रही। 

विज्ञापन
Nikamma: The second poster of Abhimanyu dassani and Shirley setia starrer Nikamma released the film will hit the theaters on 17 june
निकम्मा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की बात करें तो निकम्मा एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका  निर्देशन और निर्माण सब्बीर खान ने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर, समीर सोनी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed