फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manushi Chhillar: विश्व सुंदरी बनने पर पूरी दुनिया में हुए थे हरियाणा की छोरी के चर्चे, अब बनेंगी ‘पृथ्वीराज’ की संयोगिता

Sat, 14 May 2022 11:02 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 14 May 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
Birthday: Miss World Manushi Chhillar Profile, She is making her Bollywood debut with Akshay Kumar in Prithviraj
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

2017 में जब मिस वर्ल्ड का ताज मानुषी छिल्लर के सिर सजा तो हरियाणा की छोरी के चर्चे पूरी दुनिया में हुए थे। 14 मई 1997 को हरियाणा के हिसार में जन्मी मानुषी डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं, लेकिन मिस वर्ल्ड ने उनकी जिंदगी बदल दी। अब जल्द ही वह बॉलीवुड में भी डेब्यू को तैयार हैं। इतनी कम उम्र में मानुषी ने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आइए आज उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनका अब तक का सफर...

Birthday: Miss World Manushi Chhillar Profile, She is making her Bollywood debut with Akshay Kumar in Prithviraj
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं मानुषी
14 मई 1997 को हरियाणा के हिसार में जन्मी मानुषी छिल्लर एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं। मानुषी के पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर एमडी और मां डॉ. मंजू छिल्लर बायोकेमिस्ट्री में एमडी हैं। मानुषी ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से की। वहीं, वह सोनीपत के भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज स एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ ही वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में भी एक्टिंग वर्कशॉप का हिस्सा रही हैं।

Birthday: Miss World Manushi Chhillar Profile, She is making her Bollywood debut with Akshay Kumar in Prithviraj
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram

इस जवाब ने बनाया विश्व सुंदरी
2016 में मानुषी ने कॉलेज कैंपस में एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। अगले साल उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा को रिप्रेजेंट करने का मौका मिला। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी ने पढ़ाई से एक साल का ब्रेक लिया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का हिस्सा बनने चीन के सनाया पहुंचीं। फाइनल राउंड में मानुषी के जवाब ने उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा दिया। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी किसको दी जानी चाहिए। इस पर मानुषी ने कहा था कि मेरे हिसाब से मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए क्योंकि मां अपने बच्चों के लिए बिना संकोच किए बलिदान देती है। यह केवल सैलरी नहीं प्यार और सम्मान के बारे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: Miss World Manushi Chhillar Profile, She is making her Bollywood debut with Akshay Kumar in Prithviraj
मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने किया प्रशिक्षित
अब मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। उन्हें पहली ही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ यशराज बैनर के तले मिली और आदित्य चोपड़ा ने खुद मानुषी को प्रशिक्षित किया है। इस फिल्म में वह राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed