फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies Poster Out: सामने आया सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का लुक, आपने देखा क्या?

Sat, 14 May 2022 10:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 14 May 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda debut film The Archies first-look poster out Amitabh ReShared Grandson glimpse on social media
The Archies - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' के साथ डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में जोया अख्तर, कॉमिक बुक के पात्र आर्ची एंड्रयूज और उनके दोस्तों को भारतीय लुक देने जा रही हैं। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का सेट 1960 के दशक के भारत में स्थापित किया गया है। 18 अप्रैल, 2022 को 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू हो गई थी। वहीं अब शनिवार यानी 14 मई को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda debut film The Archies first-look poster out Amitabh ReShared Grandson glimpse on social media
कॉमिक पर आधारित है जोया अख्तर की फिल्म की कहानी - फोटो : social media

ऐसी है 'द आर्चीज' की स्टार कास्ट
फिल्म के कलाकारों का पहला लुक साझा करते हुए मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी कि 'द आर्चीज' में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के अलावा 'द आर्चीज' में मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी मुख्य भूमिका में हैं। 

Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda debut film The Archies first-look poster out Amitabh ReShared Grandson glimpse on social media
'द आर्चीज' की शूटिंग - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 'द आर्चीज' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "अपने पिकनिक बास्केट को पकड़ें और अपने सबसे प्यारे आउटफिट्स को चुनें, हम 'द आर्चीज' के गैंग को बधाई देने जा रहे हैं! जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के कलाकारों को आपके सामने पेश कर रहे हैं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda debut film The Archies first-look poster out Amitabh ReShared Grandson glimpse on social media
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

'द आर्चीज' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'पुराने स्कूल जैसा कुछ नहीं है। अपने गैंग को पकड़ो क्योंकि आर्चीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं!" 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

विज्ञापन
Suhana Khan, Khushi Kapoor and Agastya Nanda debut film The Archies first-look poster out Amitabh ReShared Grandson glimpse on social media
'द आर्चीज' से डेब्यू करेंगे बिग-बी के नाती अगस्त्य नंदा - फोटो : social media

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी नाती की पहली फिल्म का टीजर साझा किया है। अपने नाती की परफॉर्मेंस पर गर्व करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'एक और सनराइज .. मेरे पोते ..आशीर्वाद अगस्त्य .. लव यू ❤️ तैयार हो जाइए क्योंकि जोया अख्तर के आर्चीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed