{"_id":"63276807c7586a61a4640b24","slug":"kgf-rocky-bhai-new-movie-actor-yash-sign-a-big-budget-film-with-director-shankar-shanmugam-says-reports-detai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yash New Film: केजीएफ के बाद इस फिल्म से धमाका करने जा रहे हैं रॉकी भाई, ब्रह्मास्त्र से दो गुना ज्यादा है बजट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yash New Film: केजीएफ के बाद इस फिल्म से धमाका करने जा रहे हैं रॉकी भाई, ब्रह्मास्त्र से दो गुना ज्यादा है बजट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एक्टर यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म केजीएफ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके अभिनेता यश के सितारे बुलंदियों पर हैं। 'केजीएफ 2' ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया था और देश के साथ ही दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब अभिनेता यश के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साउथ के जाने-माने निर्देशक के साथ एक मेगा बजट फिल्म साइन की है। इस फिल्म को भी बड़े स्तर पर कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल जानते हैं, इससे जुड़ी डीटेल्स।
2 of 4
एक्टर यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
हिस्टोरिकल ड्रामा होगी फिल्म
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, अभिनेता यश गौड़ा जल्दी ही अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि अभिनेता यश की इस फिल्म को निर्देशक शंकर षणमुगम द्वारा निर्देशित किया जाएगा और यह एक ऐतिहासिक ड्रामा हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी एपिक नोवल वेलपेरी पर आधारित होगी । वहीं इस फिल्म में कई और बड़े स्टार्स भी नजर आ सकते हैं।
3 of 4
एक्टर यश
- फोटो : instagram/thenameisyash
ब्रह्मास्त्र से दोगुना होगा बजट
एक्टर यश की इस फिल्म को लेकर सबसे हैरान कर देने जानकारी ये आ रही है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए लगभग 1000 करोड़ का बजट तय किया है। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई पुष्टी नहीं की गई है लेकिन इन बातों में सच्चाई निकलती है, तो अभिनेता यश की ये फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (जिसे अब तक देश की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है) के बजट से दोगुना ज्यादा लागत में बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अभिनेता यश की इस फिल्म में इतना बड़ा बजट लगाने वाले प्रोड्यूसर्स की तो जानकारी यह आ रही है कि इसके लिए नेटफ्लिक्स और धर्मा प्रोडक्शन जैसे बड़े बैनर साथ आ सकते हैं। फिलहाल फिलहाल अभिनेता यश, निर्देशक या फिर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।