{"_id":"6300efee697735315209e1da","slug":"kgf-star-yash-want-to-work-with-bollywood-talented-actor-nawazuddin-siddiqui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yash: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं 'केजीएफ' फेम यश, जानकर आमिर-शाहरुख के फैंस को लगेगा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Yash: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं 'केजीएफ' फेम यश, जानकर आमिर-शाहरुख के फैंस को लगेगा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 20 Aug 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केजीएफ स्टार यश की लोकप्रियता केवल साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी है। लोगों ने उनकी दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं तो इस सवाल पर बिना देर किए उन्होंने पूरी इमानदारी के साथ जवाब दिया।
2 of 4
यश-नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभिनेता संग करना चाहते हैं काम
बातचीत के दौरान यश ने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ काम करना पसंद करेंगे? इस पर यश ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम लिया। पैन इंडिया स्टार ने कहा, 'मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना चाहूंगा। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं।'
3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नेटवर्थ
- फोटो : instagram/nawazuddinsiddique
बता दें कि नवाजुद्दीन को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली एक्टरों में शुमार किया जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फ्रेंचाइजी, 'रमन राघव 2.0', 'मॉम', 'मंटो' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। उन्होंने 'मैकमाफिया' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब-सीरीज में भी काम किया है। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो नवाज के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन-अप है जिसमें 'टिकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा' और 'अद्भुत' शामिल हैं। वहीं रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर यश की बात करें तो वह अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 'गुगली', कॉमेडी-ड्रामा 'राजा हुली', फैंटसी एक्शन फिल्म 'गजाकेसरी', रोमांटिक कॉमेडी 'मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' और 'मास्टरपीस' जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ ने भोजपुरी में तोड़ा रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केजीएफ 2 ने की थी जमकर कमाई
यश के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने केवल घरेलू मार्केट में 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलावा विदेशों में भी फिल्म ने बंपर कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।