{"_id":"6649b38fe6931a0efe0e33f4","slug":"kgf-star-yash-will-wear-clothes-made-of-real-gold-in-nitesh-tiwari-and-ranbir-kapoor-ramayan-as-per-reports-2024-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 19 May 2024 01:39 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण में रावण की भूमिका के लिए वह असली सोने से बने कपड़े बन रहे हैं। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका कौन सा कलाकार निभाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
यश (रामायण)
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं, माता सीता की भूमिका साई पल्लवी निभा रही हैं। पहले चर्चा थी कि 'केजीएफ' स्टार यश इसमें रावण का किरदार निभाएंगे। हालांकि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण में रावण की भूमिका के लिए असली सोने से बने कपड़े बन रहे हैं।
2 of 5
यश (रामायण)
- फोटो : ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रावण ने सोने की लंका में राज किया था। इसके चलते रावण के किरदार के लिए असली सोने से बनी पोशाक तैयार की जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रावण के लिए जो कपड़े बनाए जा रहे हैं, वे असली सोने के हैं। असली सोने का उपयोग इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि रावण श्रीलंका के राजा थे। उस सदी में लंका सोने की थी। इसलिए उनके सभी कपड़े, जो भी उपयोग किए जा रहे हैं, असली सोने से बने हैं।
यश के मना करने के बाद दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर नितेश तिवारी की रामायण में रावण की भूमिका कौन निभाएगा। इसके साथ ही ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' के मुनाफे का 20 से 30 प्रतिशत के बीच यश को मिलने की संभावना है। पिछले महीने की शुरुआत में यश ने इस बात की पुष्टि की थी कि वह सह-निर्माता के रूप में 'रामायण' में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यश
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक बातचीत में यश ने कहा था, 'ऐसी फिल्में बनाना मेरी हमेशा से इच्छा रही है। मैं सबसे अच्छे वीएफएक्स स्टूडियो में से एक के साथ सहयोग करने के लिए खुश था। हमने कई प्रोजेक्ट्स पर विचार किया और इन चर्चाओं के दौरान 'रामायण' का प्रोजेक्ट सामने आया।' यश ने कहा, ''रामायण' मेरे साथ गहराई से जुड़ी हुई है। मेरे मन में इसके लिए एक दृष्टिकोण था। 'रामायण' के सह-निर्माण में शामिल होकर हम एक भारतीय फिल्म बनाने के लिए अपनी सामूहिक दृष्टि और अनुभव को एक साथ ला रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर (रामायण)
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितेश तिवारी की 'रामायण' भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। पहली बार, इस पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक ये अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।