{"_id":"59c752604f1c1bb0688b625e","slug":"khatron-ke-khiladi-family-episode-before-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘खतरों के खिलाड़ी’ के फाइनल से पहले खतरनाक टास्क, जानिए विनर कौन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘खतरों के खिलाड़ी’ के फाइनल से पहले खतरनाक टास्क, जानिए विनर कौन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 8 की रेटिंग्स इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। शो अपने अंतिम चरण में है। फाइनल से पहले शो के फाइनलिस्ट के लिए फैमिली एपिसोड शूट किया गया। शो में तीन फाइनलिस्ट को चुना गया है जिसमें शांतनु महेश्वरी, रवि दुबे और हिना खान शामिल हैं।
फाइनलिस्ट के साथी आए वापस
2 of 6
Khatron ke khiladi
शो का दसवां हफ्ता चल रहा है और होस्ट रोहित शेट्टी ने सेमीफाइल वीक में शो से बाहर हुए सात कंटेस्टेंट को स्पेशल फैमिली शो के लिए वापस बुलाया। शों में रवि दुबे की पत्नी सर्गुन मेहता भी थी जो उन सात कंटेस्टेंट में शामिल थीं। रवि दुबे स्पेशल शो में पत्नी के आने से खुश थे। शो की फाइनलिस्ट हिना खान भी अपने ब्वॉयफ्रैंड रॉकी को देख आश्चर्य में थीं और खुश भी नजर आईं। वहीं, इन सात कंटेस्टेंट में निया शर्मा, शांतनु महेश्वरी, लोपमुद्रा राउत के छोटे भाई-बहन और पार्टनर भी आए थे।
बारी-बारी से दिया गया टास्क
3 of 6
Shantanu Maheshwari
लेकिन रिथविक धंजनी की फैमिली से कोई नहीं आया लेकिन करण वाही उन्हें सपोर्ट करने आए। शो में से सबसे पहले बाहर हुए शिबानी दांडेकर फैमिली एपिसोड में मोनिका डोगरा के पार्टनर के तौर पर आईं। बता दें कि फैमिली एपिसोड के पहले टास्क में सभी मेंबर्स को बारी-बारी से कॉकरोच से भरे बक्से में बैठना था। इसके बाद उन्हें चाबी से बॉक्स को खोलना था। इसके बाद बॉक्स में धरे पत्थरों को मुंह से उठाकर दूसरे बक्से में डालना था।इस टास्क के लिए सिर्फ चार मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले टास्क में लोपमुद्रा और भाग्यश्री को चुना गया
4 of 6
Lopmudra and Bhagyashree
इस टास्क को करने के लिए लोपमुद्रा और भाग्यश्री को पहले चुना गया। लोपमुद्रा ने इस टास्क को 2:19 मिनट में पूरा कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी रवि और शर्गुन को ये टास्क दिया। रवि ने ये टास्क दो मिनट में ही कर गेम जीत ली।
विज्ञापन
दूसरे टास्क में ये थी चुनौती
5 of 6
Hina Khan
दूसरे टास्क में कंटेस्टेंट को अपने साथी को एक विस्फोट से बचाना था। इसके लिए रोहित शेट्टी ने शांतनु, रोहित और हिना को चुना जिसमें हिना खान ने बाजी मारी। इसके बाद शांतनु का रोहित से मुकाबला हुआ। तीसरे टास्क में रिथविक और मोनिका को अपने साथी करन और शिबानी को बचाना था। टास्क में शिबानी और करन एक स्वमिंग पुल में एक बक्से में बंद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।