{"_id":"5d01f9c7bdec2207382fc678","slug":"khesari-lal-yadav-marriage-anniversary-know-his-early-life-and-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 5 साल बाद रातों रात बदली थी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की किस्मत, पढ़िए पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 5 साल बाद रातों रात बदली थी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की किस्मत, पढ़िए पूरी कहानी
भोजपुरी फैंस के बीच खेसारी लाल यादव की क्या अहमियत है ये शायद बताने की जरूरत नहीं है। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। लोग उन्हें उनके शानदार अभिनय और उनके संगीत के लिए पसंद करते हैं। उनके गाने फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन आज खेसारी जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है वो भी किसी से छिपी हुई नहीं है।
2 of 6
Khesari Lal Yadav
- फोटो : instagram
कल खेसारी लाल यादव की शादी की सालगिरह थी। इस खास मौके को उन्होंने अपनी पत्नी चंदा देवी और दोनों बच्चों के साथ मंदिर में पूजा करके सेलिब्रेट किया। खेसारी हर साल अपनी सालगिरह पर मंदिर में पूजा करते हैं। खेसाली लाल यादव ने साल साल 2006 में चंदा से शादी की थी। खेसारी लाल के 2 बच्चे भी हैं।
3 of 6
Khesari Lal Yadav
- फोटो : social media
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
khesari lal yadav
तब से लेकर आज तक चंदा खेसारी के हर दुख-सुख में साथ रही हैं। खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था- शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। ये सब हुआ खेसारी के स्टार बनने से पहले। शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई।
विज्ञापन
5 of 6
khesari lal yadav
आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। साल 2011 में आई पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। रिपोट्स की मानें तो 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अब अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।