फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: खेसारी लाल के नए गाने ‘पारो’ ने इंटरनेट पर मचाई धूम, नम्रता मल्ला ने डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

Fri, 02 Sep 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 02 Sep 2022 07:00 PM IST
सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री देश में तेजी से उभर रहा है। भोजपुरी सिनेमा के गाने और कलाकार देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इंडस्ट्री के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

विज्ञापन
khesari lal yadav new bhojpuri song paro featuring namrita malla went viral on internet watch full video here
New Bhojpuri Song - फोटो : Youtube

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री देश में तेजी से उभर रहा है। भोजपुरी सिनेमा के गाने और कलाकार देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। इंडस्ट्री के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों के लिए मशहूर खेसारी आए दिन अपने नए-नए गानों से फैंस का मनोरंजन करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में इंटरनेट पर एक बार फिर खेसारी लाल के छा हुए हैं। कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ खेसारी का नया गाना सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है। 

khesari lal yadav new bhojpuri song paro featuring namrita malla went viral on internet watch full video here
New Bhojpuri Song - फोटो : Youtube

हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर रिलीज होते ही यह गाना हर जगह छा गया है। खेसारी लाल के साथ इस गाने में भोजपुरी की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी नजर आ रही हैं। यह गाना एक आइटम सॉन्ग है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। भोजपुरी में कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स दे चुकीं नम्रता का यह गाना  उनके फैंस के लिए एक नया तोहफा साबित हुआ है। 

khesari lal yadav new bhojpuri song paro featuring namrita malla went viral on internet watch full video here
New Bhojpuri Song - फोटो : Youtube

गाने में खेसारी लाल और नम्रता मल्ला की दमदार केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस शानदार गाने से रिलीज होते ही सनसनी मचा दी है। पारो नाम के इस नए गाने में नम्रता और खेसारी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके डांस मूव्स देख हर कोई अपना दिल हार बैठा है। कुछ देर पहले ही यूट्यूब पर अपलोड किए इस गाने पर लगातार लाइक्स और व्यूज की संख्या बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
khesari lal yadav new bhojpuri song paro featuring namrita malla went viral on internet watch full video here
New Bhojpuri Song - फोटो : Youtube

गाने में नम्रता मल्ला की ग्लैमरस अदाओं को देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। वहीं, इसे खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने अपने सुरों से सजाया है। गाने के बोल गौतम राय ने लिखे हैं, जबकि इसे निर्देशित प्रियांशु सिंह ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed