खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं। इस इंडस्ट्री में उनकी फिल्में सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। उनके गाने फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। अब इन दिनों खेसारी का एक गाने खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें खेसारी ने साड़ी पहनी हुई है। गाने का नाम है 'भतर कटनी'। इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है।
Khesari Lal Yadav: जब साड़ी पहनकर स्टेज पर नाचे खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘होगी प्यार की जीत का’ है। इस पूरे गाने में खेसारी ने साड़ी पहनकर परफॉर्म किया है। वीडियो में अक्षरा सिंह भी हैं और वह पब्लिक के बीच में बैठकर खेसारी को देख रही हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'दिलवाला' का है।
बता दें कि बिहार के छपरा में जन्मे खेसारी लाल यादव के फैन्स इनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। इन्हें देखने के लिए लाखों की तादाद में भीड़ इकट्ठा हो जाती है। बीते जनवरी में उत्तर प्रदेश में हुए देवरिया महोत्सव के दौरान लोगों की इतनी भीड़ हो गई कि भगदड़ मच गई और कार्यक्रम को बंद करना पड़ा था।
मालूम हो कि खेसारी लाल यादव की भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा डिमांड है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी इनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। कहा जाता है कि खेसारी लाल यादव की कोई भी फिल्म आए, बॉक्स ऑफिस पर उसका हिट होना तय है।