{"_id":"5aacdbbf4f1c1b90778b60df","slug":"khesari-lal-yadav-starrer-film-damru-trailer-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दमदार एक्शन के साथ खेसारी लाल की हो रही वापसी, 6 अप्रैल को बजाएंगे 'डमरू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दमदार एक्शन के साथ खेसारी लाल की हो रही वापसी, 6 अप्रैल को बजाएंगे 'डमरू'
Sat, 17 Mar 2018 04:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डमरू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खेसरी लाल की यह फिल्म भोजपुरी की दूसरी फिल्मों से काफी अलग है।
2 of 4
फिल्म 'डमरू' का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है। मिश्रा का दावा है कि यह फिल्म दूसरी फिल्मों से अलग होगी। भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता को लेकर काफी चर्चा होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता ने भी कहा है कि 'डमरू' भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर लगने वाले अश्लीलता के सभी आरोपों को धो डालेगी।
3 of 4
बात करें 'डमरू' फिल्म के ट्रेलर की तो फिल्म में दमदार डायलॉग के साथ बेहतरीन एक्शन सीन्स हैं। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी, हंसाएगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू कराएगी। 'डमरू' 6 अप्रैल 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को 24 घंटे के अंदर दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस फिल्म की कहानी भक्ति और श्रद्धा से जुड़ी हुई है। फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भगवान शिव का भक्त दिखाया गया है। वहीं ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले अभिनेता अवधेश मिश्रा इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'डमरू' से अभिनेत्री याशिका कपूर भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।