हर हफ्ते की तरह इस बार भी शुक्रवार को कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। ऐसे में आप अगर अपने वीकेंड को और अधिक मनोरंजक बनाने की सोच रहे हैं तो हमने आपके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर रखी है, जिससे घर बैठे या नजदीकी सिनेमाघरों में इन फिल्मों-वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कौन सी फिल्में वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं जिसे आप अपने वॉचलिस्ट में डालकर अपने छुट्टी वाले दिन को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।
Friday Release: फिल्म या वेब सीरीज देखने की सोच रहे हैं तो अभी चेक करें ये लिस्ट, वीकेंड हो जाएगा खुशनुमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में उनके अलावा शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन फारुक कबीर ने किया है। इससे पहले वह खुदा हाफिज का भी निर्देशन कर चुके हैं। कोरोना महामारी की वजह से इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब इसके दूसरे भाग को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
इस शुक्रवार रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म टीटू अंबानी है। इस फिल्म से मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में तुषार पांडे लीड रोल में दिखेंगे। इससे पहले भी वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित राज गोयल ने किया है। 8 जुलाई से इसे सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।
अंजना सुखानी की यह वेब सीरीज लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज में अंजना एक आदर्श बहू के किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सीरीज जी5 पर 8 जुलाई से स्ट्रीम की जा सकती है।
प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित पहली तेलुगु अमेजन ओरिजिनल, 'मॉडर्न लव हैदराबाद' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें 6 दिल को छू लेने वाली कहानियां हैं जो हैदराबाद के परिप्रेक्ष्य में प्यार के विभिन्न रंगों और भावनाओं को चित्रित करती हैं। इसमें सुहासिनी, रेवती, अभिजीत, रितु वर्मा, नित्या मेनन, आधी पिनीशेट्टी, राग मयूर जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।