फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच क्यों आईं दूरियां, सामने आई पूरी सच्चाई

Thu, 28 Apr 2022 05:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
kiara advani and sidharth malhotra break up real reason revealed
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय फिल्मी गलियारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हुई हैं, जो फैंस को बहुत पसंद थीं और इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी उन्हीं कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं, अब दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया है। इस जोड़ी को रील के साथ रियल लाइफ में भी खूब पसंद किया जाता है। फिलहाल दोनों के ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है और इसी बीच दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

kiara advani and sidharth malhotra break up real reason revealed
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे और इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया और अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को रियल लाइफ में भी ये कपल काफी पसंद है। हालांकि दोनों की तरफ से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई लेकिन इसी बीच खबर आई कि इस कपल के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है।
 

kiara advani and sidharth malhotra break up real reason revealed
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों के बीच क्यों आईं दूरियां
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ के बीच ब्रेकअप की खबरों के बाद से ही फैंस उनके रिश्ते की बीच की दूरी की सच्चाई जानने को उत्सुक हैं।  फिलहाल, दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था और इनके बीच आई दूरी के बारे में अभी दोनों में से किसी का बयान सामने नहीं आया है। हां लेकिन रिपोर्ट की मानी जाए तो दोनों के बीच अब प्यार खत्म हो चुका था और उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। एक कपल के तौर पर वह भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में आगे भी साथ काम करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kiara advani and sidharth malhotra break up real reason revealed
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स  
बात करें वर्क फ्रंट की तो कियारा आडवाणी इन दिनों कार्तिक आर्यन संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर चर्चा में हैं। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी पाइपलाइन में है। ये सीरीज एक्शन से भरपूर होने वाली है, क्योंकि इसकी कमान एक्शन का डबल डोज देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी के हाथ में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed