फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhaakad Trailer: कल रिलीज होगा कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर, स्पाई एजेंट के रूप में आएंगी नजर

Thu, 28 Apr 2022 03:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal and Kangana Ranaut Dhaakad Trailer will be out on 29 april
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी फिल्म 'धाकड़' के साथ जल्दी ही बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में कंगना सात अलग-अलग रूप में नजर आने वाली हैं। अब कल यानी 29 अप्रैल को 'धाकड़' का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी देते हुए अभिनेत्री एक मोशन पोस्टर शेयर किया है।



 

Arjun Rampal and Kangana Ranaut Dhaakad Trailer will be out on 29 april
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने फिल्म के ट्रेलर की जानकारी देते हुए लिखा कि एक कहर बन रहा है, ऐसा तब होता है जब एक बवंडर ज्वालामुखी से मिलता है। यह आमना-सामना भयंकर होने वाला है। आप किसका साथ देंगे। कल आएगा 'धाकड़' का ट्रेलर। एजेंट अग्नि और रुद्रवीर से 20 मई को थिएटर मिलने को तैयार रहें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Dhaakad (@kanganaranaut)

Arjun Rampal and Kangana Ranaut Dhaakad Trailer will be out on 29 april
फिल्म धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रजनीश राजी घई के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना एक स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम अग्नि है। फिल्म का टीजर आने के बाद ही पता चल गया था कि इसमें कंगना जबरदस्त स्टंट और एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal and Kangana Ranaut Dhaakad Trailer will be out on 29 april
धाकड़ फिल्म में कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'धाकड़' की रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले साल कुछ फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया गया और इसकी भी डेट बढ़ाकर 20 मई कर दी गई। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed