फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: निजी जिंदगी में सुपरफ्लॉप, फिर भी बनें भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, ऐसा रहा अभिनेता का करियर ग्राफ

Thu, 28 Apr 2022 03:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Pawan Singh Divorce: Lesser Known Facts About Bhojpuri Power Star, His career and personal life
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार चर्चाओं का विषय बनने की वजह न तो कोई गाना है और न ही कोई फिल्म। इस बार पवन सिंह प्रताड़ना के आरोपों के चलते खबरों में बने हुए हैं। जी हां, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अभिनेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं गायक ने आरा कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले भी भोजपुरी अभिनेता अपने 16 साल के करियर में कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। लेकिन इन सब विवादों के बावजूद पवन सिंह का करियर सुपरहिट रहा है।

Bhojpuri Actor Pawan Singh Divorce: Lesser Known Facts About Bhojpuri Power Star, His career and personal life
पवन सिंह, पाखी हेगड़े - फोटो : social media

रातों-रात बने सुपरस्टार
गौरतलब है कि भाजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अभिनेता के साथ-साथ मशहूर गायक भी हैं। हालांकि 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायक के तौर पर की थी। उनका पहला एलबम 'ओढ़निया वाली' था। लेकिन, उन्हें पहचान 2008 में आए एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली। बता दें कि यह गाना विदेशों में भी वायरल हो गया था।

Bhojpuri Actor Pawan Singh Divorce: Lesser Known Facts About Bhojpuri Power Star, His career and personal life
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पाई-पाई के महौताज
वहीं पवन सिंह के अभिनय सफर की बात करें तो, उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'रंगली चुनरिया तोहरे नाम' से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। आज पवन सिंह भोजपुरी के सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें पाई-पाई का मोहताज होना पड़ता था। यही कारण है कि पवन सिंह ने अपने शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actor Pawan Singh Divorce: Lesser Known Facts About Bhojpuri Power Star, His career and personal life
नीलत (पहली पत्नी), पवन सिंह और ज्योति (दूसरी पत्नी) - फोटो : सोशल मीडिया

निजी जिंदगी में रहे सुपरफ्लॉप
पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था। शादी के छह महीने बाद यानी 8 मार्च 2015 को नीलम ने मंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, लेकिन सबसे चर्चा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अफेयर रहा। लिंकअप की खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति नामक लड़की से दूसरी शादी कर ली और उससे तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हें।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor Pawan Singh Divorce: Lesser Known Facts About Bhojpuri Power Star, His career and personal life
पवन सिंह भोजपुरी होली गाना - फोटो : यूट्यूब

ये हैं पवन सिंह के मशहूर गाने
पवन सिंह को 'तू लगावेलु जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक', 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला', 'लॉलीपॉप लागेलू' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। यदि अभिनेता की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'त्रिदेव', 'पवन पुरबइया', 'एक दूजे के लिए', 'संग्राम' आदि फिल्मों में प्रमुख भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed