फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood vs South: अजय देवगन और किच्चा सुदीप की जंग में अब हुई अनूप जलोटा की एंट्री, विवाद को लेकर दिया बड़ा बयान 

Thu, 28 Apr 2022 03:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 28 Apr 2022 03:11 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Bollywood vs South Films anup jalota reacts to language debate going between ajay devgn and kiccha sudeep
अजय देवगन, किच्चा सुदीप, अनूप जलोटा - फोटो : social media

पूरे भारत वर्ष में इस समय साउथ इंडस्ट्री का डंका बज रहा है। देशभर में कमाल कर रही साउथ की फिल्में अब हिंदी बेल्ट के दर्शकों को भी खूब भा रही हैं, जिसका नतीजा यह हो रहा है कि साउथ की फिल्में अब बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रही हैं। चाहे वह स्क्रिप्ट के मामले में हो या फिर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के, इन दिनों हर किसी के दिलों दिमाग पर साउथ का जादू चल रहा है। जहां एक तरफ देशभर में साउथ फिल्मों और अभिनेताओं का खुमार बढ़ता जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भाषा को लेकर भी विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, बीते दिनों भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दोनों इंडस्ट्रियों के बीच बहस का एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के एक बयान से शुरू हुए इस मुद्दे ने अब बड़ा रूप ले लिया है।

Bollywood vs South Films anup jalota reacts to language debate going between ajay devgn and kiccha sudeep
अजय देवगन, किच्चा सुदीप, अनूप जलोटा - फोटो : social media

अनूप जलोटा का भी आया बयान 
अजय देवगन ने हाल ही में कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर एक व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया। अजय ने ट्वीट कर लिखा कि 'हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी। अब इन दोनों अभिनेताओं में छिड़ी इस बहस में अनूप जलोटा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि दक्षिण की फिल्मों को हिंदी में डब किया जाता है इसलिए यह पूरे भारत तक पहुंचती है।

Bollywood vs South Films anup jalota reacts to language debate going between ajay devgn and kiccha sudeep
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनूप जलोटा ने दी अपनी राय
अनूप जलोटा ने एक इंटरव्यू में कहा, "महात्मा गांधी हिंदी में बातचीत करते थे। भारत के अधिकांश लोग हिंदी भाषा समझते हैं। हम इस चर्चा में अपना समय पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय भाषाओं का सम्मान किया जाता है। उनके साथ ही बिहारी और पंजाबी का भी सम्मान किया जाता है लेकिन लोग सारी भाषाएं नहीं समझते हैं। मैं हर भाषा नहीं समझता। दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में डब किया जाता है ताकि लोग उन्हें समझ सकें। हिंदी सभी को समझ में आती है। अगर दक्षिण भारतीय फिल्म को हिंदी में डब किया जाता है, तो ही यह भारत के कोने-कोने तक पहुंचती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood vs South Films anup jalota reacts to language debate going between ajay devgn and kiccha sudeep
अजय देवगन, किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

अजय ने फिर दिया सुदीप को जवाब
किच्चा सुदीप की 'हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही' कमेंट ने अजय देवगन को नाराज कर दिया। अजय देवगन ने माना कि 'शायद, ट्रांसलेशन में कुछ गड़बड़ हो गई होगी। अजय ने उन्हें अपना 'दोस्त' बताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक है। अजय देवगन ने लिखा, " हैलो किच्चा सुदीप, आप मेरे दोस्त हैं। गलतफहमी को दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को एक माना है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद, ट्रांसलेशन में कुछ गड़बड़ हो गई होगी।" अजय को फिर से जवाब देते हुए, किच्चा ने लिखा, "ट्रान्सलेशन और इंटरप्रिटेशन प्रोस्पेक्टिव हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना प्रतिक्रिया न देना ही मायने रखता है। मैं आपको ब्लेम नहीं कर रहा हूं अजय सर। शायद यह खुशी की बात है कि मुझे किसी वजह से आपसे एक ट्वीट मिला। लव एंड रिगार्ड्स।"

विज्ञापन
Bollywood vs South Films anup jalota reacts to language debate going between ajay devgn and kiccha sudeep
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से शुरू हुआ था विवाद
फिल्म 'आर: द डेडलिएस्ट गैंगस्टर एवर' के लॉन्च इवेंट पर कन्नड़ स्टार सुदीप ने कहा था कि बॉलीवुड आज पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। उन्होंने इस इवेंट में कहा था, "हिंदी अब हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री अब तेलुगू और तमिल में डबिंग करके सफलता पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आज हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो हर जगह रिलीज हो रही हैं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed