फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: अक्षरा सिंह से मारपीट करने से लेकर पहली पत्नी की मौत तक, वह पांच मौके जब विवादों में रहे पवन सिंह

Thu, 28 Apr 2022 02:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 28 Apr 2022 02:52 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh Divorce: From assaulting Akshara Singh to the death of his first wife the five occasions when Pawan Singh was in controversies
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में आई खबरों के मुताबिक अभिनेता की दूसरी शादी टूटने वाली है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। वहीं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने अभिनेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह विवादों फंसकर चर्चा में रहे हों। इससे पहले भी वह कई विवादों में घिर चुके हैं। आइए जानते हैं वो पांच मौके जब पवन सिंह विवादों में रहे।

 

Pawan Singh Divorce: From assaulting Akshara Singh to the death of his first wife the five occasions when Pawan Singh was in controversies
पवन सिंह, नीलम - फोटो : Social media

पहली पत्नी की हत्या का आरोप

पवन सिंह ने पहली शादी नीलम से की थी। लेकिन अभिनेता से शादी के छह महीने बाद यानी 8 मार्च 2015 को ही नीलम ने मुंबई में आत्महत्या कर ली थी। नीलम का शव मुंबई के फ्लैट में बरामद किया गया था, जिसके बाद पवन सिंह पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था।

Pawan Singh Divorce: From assaulting Akshara Singh to the death of his first wife the five occasions when Pawan Singh was in controversies
पवन सिंह और अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लगाए मारपीट के आरोप

पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ नाम जोड़ा गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ उनका अफेयर। हालांकि, ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बाद दोनों अलग हो गए। इस दौरान अभिनेत्री ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने पवन सिंह पर केस करते हुए उन पर करियर बर्बाद करने, शादी के बाद भी संबंध रखने और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Singh Divorce: From assaulting Akshara Singh to the death of his first wife the five occasions when Pawan Singh was in controversies
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गाने लॉलीपॉप पर हुआ बवाल

पवन सिंह के यूं तो कई मशहूर गाने हैं, लेकिन उन्हें पहचान अपने सुपरहिट सॉग्न लॉलीपॉप लागेलू से मिली। हालांकि, पवन सिंह अपने इस गाने को लेकर भी विवादों में रहे। दरअसल, इस गाने के सामने आते ही पवन सिंह पर आरोप लगा था कि उनका यह गाना एक डबल मीनिंग सॉन्ग है।

विज्ञापन
Pawan Singh Divorce: From assaulting Akshara Singh to the death of his first wife the five occasions when Pawan Singh was in controversies
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब

अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

निजी जिंदगी को लेकर विवादों में रहने वाले पवन सिंह की प्रोफेशनल लाइफ भी काफी विवादित रही है। बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर भोजपुर इंडस्ट्री में अक्सर कई बोल्ड फिल्में और गाने रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच पवन सिंह के गाने सानिया मिर्जा के कट नथुनिया पर जमकर हंगामा हुआ था। दरअसल,गायक के इस गाने के बोल पर विवाद होने के बाद उनपर अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप भी लगा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed