फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma Virat Kohli: शादी समारोह में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे अनुष्का और विराट, फैंस बोले- 'रब ने बना दी जोड़ी'

Thu, 28 Apr 2022 02:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 28 Apr 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma stunning photos with husband Virat Kohli from a wedding going viral
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को फैंस एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटो भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्कमा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं।

Anushka Sharma stunning photos with husband Virat Kohli from a wedding going viral
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक शादी समारोह के दौरान ली गई फोटो शेयर की है। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि एक बायो बबल में शादी समारोह...अब मुझे लगता है कि मैंने हर त्योहार और शादी समारोह को एक बबल में बनाया है। दोनों की फोटो के पीछे #MaxiVins लिखा हुआ दिख रहा है, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी में इस्तेमाल हुआ था। इससे लग रहा है कि दोनों की ये तस्वीर ग्लेन मैक्सवेल की शादी में ली गई थी।

Anushka Sharma stunning photos with husband Virat Kohli from a wedding going viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का ने जहां पिक कलर का सूट पहना हुआ है, तो विराट भी ब्लू कुर्ते में नजर आ रहे हैं। अनुष्का के सूट पर कढ़ाई हो रखी है और उन्होंने अपने दुपट्टे को साइड में कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा है और हैवी गोल्डन इयररिंग्स पहने हैं, जिसके साथ वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, विराट भी ब्लू कुर्ते और व्हाइट पायजामे में नजर आए। दोनों इन तस्वीरों में काफी प्यारे लग रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma stunning photos with husband Virat Kohli from a wedding going viral
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह महिला क्रिकट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आखिरी बार वह 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ 'जीरो' में नजर आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed