फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: दूसरी बीवी से तलाक लेंगे पवन सिंह, पहली पत्नी की संदिग्ध स्थितियों में हुई थी मौत

Thu, 28 Apr 2022 02:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 28 Apr 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
PAWAN SINGH: BHOJPURI SINGER and SUPER STAR FILEd DIVORCE PETITION IN ARA FAMILY COURT BRAMK
नीलत (पहली पत्नी), पवन सिंह और ज्योति (दूसरी पत्नी) - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से अलग होने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने आरा फैमिली कोर्ट में गुरुवार को तलाक की अर्जी डाली है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

PAWAN SINGH: BHOJPURI SINGER and SUPER STAR FILEd DIVORCE PETITION IN ARA FAMILY COURT BRAMK
भोजपुरी के सबसे महंगे गायक हैं पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट में हुई पेशी
बता दें कि गुरुवार को कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के आलोक में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन अभिनेता पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद जज ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है। 

PAWAN SINGH: BHOJPURI SINGER and SUPER STAR FILEd DIVORCE PETITION IN ARA FAMILY COURT BRAMK
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

पहली पत्नी ने शादी के छह महीने बाद ही किया सुसाइड
बता दें कि पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की एक लड़की से दूसरी शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। गौरतलब है कि इसी दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह विवाद मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAWAN SINGH: BHOJPURI SINGER and SUPER STAR FILEd DIVORCE PETITION IN ARA FAMILY COURT BRAMK
पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी पत्नी से क्यों हो रहा है तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को पब्लिक के सामने लाने से कतराते थे। भोजपुरी अभिनेता ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्योती के साथ तस्वीरें साझा नहीं की हैं, न ही वह अपनी दूसरी पत्नी को किसी पार्टी में लेकर जाते थे। हालांकि दूसरी शादी टूटने की असल वजह क्या है, ये तो स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed