फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिया था ऑडिशन, इस वजह से फिल्म में नहीं किया गया कास्ट

Tue, 18 Jul 2023 01:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani auditioned for aamir khan film laal singh chaddha for kareena kapoor role but she did not select
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें सराहा जा रहा है। इस बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें यह भूमिका नहीं मिली। उन्होंने कई साल पहले आमिर खान की फिल्म में करीना कपूर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। ऑडिशन को पीछे मुड़कर देखने पर कियारा को लगा कि शायद वह इसमें अच्छी नहीं रही होंगी और उन्हें उम्मीद है कि वह ऑडिशन रील कभी नहीं देख पाएंगी।

Kiara Advani auditioned for aamir khan film laal singh chaddha for kareena kapoor role but she did not select
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कुछ फिल्मों के लिए ऑडिशन देंगी, जैसे करीना ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए किया था। इसके जवाब में कियारा ने कहा, "हां बिल्कुल। दरअसल, 'मैंने लाल सिंह चड्ढा' के लिए भी ऑडिशन दिया था। उस समय मुझे नहीं पता था कि यह 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए है। हालांकि, मैं वास्तव में वह ऑडिशन नहीं देखना चाहती। मैं सचमुच बेकार रही होउंगी। यह कई साल पहले की बात है।''

War 2: जूनियर एनटीआर के बाद अब 'वॉर 2' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Kiara Advani auditioned for aamir khan film laal singh chaddha for kareena kapoor role but she did not select
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि आमिर खान ने पिछले साल पुष्टि की थी कि करीना 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में आमिर ने कहा था वे रूपा की भूमिका के लिए एक युवा अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई परफेक्ट फिट नहीं मिला और उन्होंने इस भूमिका के लिए करीना कपूर खान को साइन कर लिया। हालांकि, करीना को साइन करने से पहले उन्होंने उनका ऑडिशन भी लिया था।

OMG 2: अक्षय की ‘ओएमजी 2’ का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज, भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आए पंकज त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani auditioned for aamir khan film laal singh chaddha for kareena kapoor role but she did not select
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने भी एक पुराने इंटरव्यू में अपने ऑडिशन के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि मुझे लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन भी देना पड़ा। ऐसा इसलिए था, ताकि मैं साबित कर सकूं कि मैं भूमिका के लिए उपयुक्त हूं और मैं पुराने हिस्से के लिए बिल्कुल सही हूं। 'लाल सिंह चड्ढा' संभवतः मेरे करियर की एकमात्र फिल्म है, जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया है। मैं आमिर के अलावा किसी भी तरह के सिनेमा या इस दुनिया में किसी के लिए ऐसा कभी नहीं करूंगी।

Ridhiema Tiwari: बेबी प्लानिंग पर रिद्धिमा तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऊपरवाले ने चीजें तय की होंगी

विज्ञापन
Kiara Advani auditioned for aamir khan film laal singh chaddha for kareena kapoor role but she did not select
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई थी। यह 1994 की अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। सिनेमाघरों में रिलीज होने पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन जब यह नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज हुई तो इसे कई प्रशंसक मिले।

Salman Khan: सिगरेट पीते हुए फोटो लीक होने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' छोड़ रहे सलमान खान? जानें सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed