{"_id":"62f628d1d12fff22db5ab6c5","slug":"kiara-advani-sidharth-malhotra-to-celebrate-one-year-of-shershaah-shares-cryptic-post-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiara Advani: ‘तू बातें तो बड़ी-बड़ी करता था...’, जानें क्यों कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiara Advani: ‘तू बातें तो बड़ी-बड़ी करता था...’, जानें क्यों कियारा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 12 Aug 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर ही अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं और वो भी कियारा के सिद्धार्थ के लिए लिखे गए एक पोस्ट को लेकर। सिद्धार्थ ने भी कियारा को जवाब दिया है और दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।
दरअसल, कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ को टैग करते हुए लिखा, 'तू बातें तो बड़ी-बड़ी करता था, पर तू भी ना आउट ऑफ साइट, आउट ऑफ माइंड टाइप का बंदा निकला।' कियारा की स्टोरी के बाद फैंस ये कयास लगाने लगे थे कि शायद दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि माजरा ऐसा कुछ भी नहीं निकला और थोड़ी देर बाद सिद्धार्थ ने भी अपनी स्टोरी पर कियारा को टैग करके मैसेज लिखा।
3 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने कियारा की स्टोरी को री पोस्ट करते हुए लिखा, 'ओए सरदारनी, मुझे ना सब याद है, भूल ही नहीं सकता, आज छह बजे मिलने आ जाऊंगा।' इसके बाद कियारा ने बताया कि दोनों आज 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आ रहे हैं। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ की फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को आज एक साल हो गया है। ऐसे में दोनों फैंस के साथ लाइव आकर बातचीत करेंगे। दोनों ने अपनी फिल्म के डायलॉग ही स्टोरी में लगाए थे।
बता दें कि 'शेरशाह' की कहानी कारगिल वॉर के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। साथ ही फिल्म को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। फिल्म के बाद से ही सिद्धार्थ और कियारा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।