फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSC Boycott: कमाई में शुरुआत धीमी, लेकिन विरोध में इजाफा, जानें कौन-कहां आमिर खान से नाराज?

Fri, 12 Aug 2022 03:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Aug 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Film Boycott by Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha in Lucknow
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के बाद से लोगों को काफी पसंद आ रही है। समीक्षकों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया है। आमिर ने चार साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है। हालांकि तारीफों के साथ फिल्म को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब उत्तर प्रदेश में फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। 

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Film Boycott by Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha in Lucknow
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अखिल हिंदू महासभा ने खोला मोर्चा

आमिर की इस फिल्म के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। इस संगठन की ओर से एक पत्र जारी कर लोगों से फिल्म न देखने की अपील की गई है। बता दें कि यूपी से पहले पंजाब में भी आमिर की फिल्म को विरोध झेलना पड़ा था। पंजाब के जालंधर में हिंदू संगठन ने एमडीबी मॉल में फिल्म का विरोध किया था। संगठन का कहना था कि आमिर हिंदू विरोधी हैं जिसकी वजह से वह उनकी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे।

Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Film Boycott by Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha in Lucknow
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या विरोध से मिलेगा फायदा?

ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर की किसी फिल्म का विरोध किया जा रहा है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म पीके पर भी काफी विवाद हुआ था। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इसके अलावा आमिर की दंगल को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की थी। बता दें कि दंगल आमिर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 387 करोड़ का बिजनेस किया था। आमिर की इन पिछली फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लाल सिंह चड्ढा को भी विरोध से फायदा पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Aamir Khan Film Boycott by Akhil Bharatiya Hindu Mahasabha in Lucknow
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन किया इतना कलेक्शन

गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने कुल 12 करोड़ रूपये से अपनी शुरुआत की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन की शुरुआत काफी धीमी रही है। इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपए से ओपनिंग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed