{"_id":"62f610cb9c6af47a3f78ae49","slug":"laal-singh-chaddha-aamir-khan-film-shows-reduced-on-friday-after-low-box-office-collection-on-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के 1300 शोज घटे, शुक्रवार को महज इतने फीसदी ने देखी आमिर की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के 1300 शोज घटे, शुक्रवार को महज इतने फीसदी ने देखी आमिर की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रक्षाबंधन- लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार अभिनीत 'रक्षा बंधन' ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की। दोनों फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कुल 20 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। यानी दोनों ही फिल्मों को रक्षा बंधन की छुट्टी का लाभ नहीं मिल पाया। यही कारण है कि अब सिनेमा मालिकों ने नुकसान को कम करने के लिए अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली ही दिन बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कारण सिनेमा मालिकों ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों फिल्मों के शोज को स्वेच्छा से कम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि "अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म को देशभर में लगभग 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन कुछ जगहों पर पहले दिन फिल्म देखने अधिकतम 10 से 12 लोग आए थे। जिसकी वजह से सिनेमा मालिकों ने ओवरहेड्स को बचाने और सीमित शो में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए दूसरे दिन दोनों फिल्मों के शोज को कम करने का फैसला किया।
3 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लगभग 1300 शोज और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के देशभर में 1000 शोज कम कर दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे दिन 'लाल सिंह चड्ढा' के सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी मात्र 8.27 फीसदी रही। और अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की ऑक्यूपेंसी 'लाल सिंह चड्ढा' से भी कम 7.63 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार- लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन 15-20 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो आमिर खान की फिल्म के लिए एक चिंताजनक आंकड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' भी रिलीज हुई थी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा बंधन ने भी लगभग कमाई 8 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।