फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palak Muchhal: ढाई हजार बच्चों की हार्ट सर्जरी का बनाया कीर्तिमान, पलक ने सुनाई सिनेमा में पहले ब्रेक की कहानी

Fri, 12 Aug 2022 02:27 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 12 Aug 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
Palak Muchhal first break in Bollywood and her record of doing heart surgery of 2500 children
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म 'रक्षा बंधन' के अपने गाने को लेकर खूब बधाइयां बटोर रहीं गायिका पलक मुछाल (Palak Muchhal) के लिए इस साल आजादी का महापर्व खास मायने लेकर आया है। 15 अगस्त को उनको बतौर पार्श्व गायक 10 साल पूरे हो रहे हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि गायकी से साथ साथ पलक मुछाल सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं और अब तक वह 2503 लोगों के दिल के ऑपरेशन करवा चुकी हैं। ढाई साल की उम्र में गाना शुरू करने वाली पलक मुछाल बताती हैं, 'मैंने चार साल की उम्र से  शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। तभी मैंने सोच लिया था कि बड़े होकर प्लेबैक सिंगर बनना है।' फिल्मों में गायन की अपनी असली शुरुआत वह सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' को मानती हैं। ये फिल्म 15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई थी।
Palak Muchhal first break in Bollywood and her record of doing heart surgery of 2500 children
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में मिला रूमी जाफरी का सहयोग 
साल 2006  में पलक मुछाल (Palak Muchhal) अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। वह कहती हैं, 'उस समय मुंबई में कुछ ही लोगों को जानती थी, जिसमे से एक रूमी जाफरी हैं। वह भोपाल से हैं, तो उनसे पहले से ही जान पहचान थी। मुंबई आने के बाद मैंने उनको मैसेज किया। उन्होंने पांचवे दिन फोन किया और आर के स्टूडियो बुलाया। जब मैं वहां पहुंची तो रूमी जाफरी ने मेरी मुलाकात सलमान खान से कराई। उस समय सलमान खान फिल्म 'गॉड तुसी ग्रेट हो' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान खान ने मुझसे अपनी फिल्म का गाना देने का वादा किया और उन्होंने जो कहा उसे पूरा भी किया।

Palak Muchhal first break in Bollywood and her record of doing heart surgery of 2500 children
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हर कदम पर मिला सलमान खान का साथ
बतौर प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल (Palak Muchhal) की पहली फिल्म 'वीर' थी जो 22 जनवरी 2010 को रिलीज हुई थी। लेकिन वह 'एक था टाइगर' को अपनी शुरुआत मानती हैं। पलक मुछाल कहती हैं, 'सलमान खान मुझे समय समय पर गाइड करते रहते थे कि कैसे आगे बढ़ना है। मैंने उनकी एनजीओ में मदद के लिए आए 100 बच्चों की सर्जरी करवाई। एक दिन उनका 'एक था टाइगर' के गाने के लिए फोन आया। यह मेरी जिंदगी के लिए बहुत बड़ा ब्रेक था। यशराज और  सलमांन खान की फिल्म और कैटरीना कैफ के लिए अपनी आवाज देना, इससे बड़ा डेब्यू मेरे लिए नहीं हो सकता था।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
Palak Muchhal first break in Bollywood and her record of doing heart surgery of 2500 children
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'एक था टाइगर' के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा
'एक था टाइगर' का गीत 'लापता' सलमान खान और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया जिसे पलक मुछाल (Palak Muchhal) ने केके के साथ गाया था। पलक मुछाल कहती हैं, 'केके का जाना हम सब के लिए बहुत ही दुख की बात है, उनकी कमी को पूरा तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन अपने संगीत के जरिए वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।' पलक मुछाल ने इस फिल्म की सफलता  के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक वह ‘आशिकी 2’, ‘किक’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘एमएस धोनी’, ‘काबिल’, ‘बागी 2’ जैसी कई फिल्मों के लिए गए चुकी है। वहीं, दूसरों को मदद करने का जो काम उन्होंने 22 वर्ष पहले शुरू किया था, वह सिलसिला आज तक जारी है।  
विज्ञापन
Palak Muchhal first break in Bollywood and her record of doing heart surgery of 2500 children
पलक मुछाल - फोटो : insta
दुकानों के सामने गाकर इकट्ठा किया चंदा
दूसरों मदद करने की प्रेरणा पलक मुछाल (Palak Muchhal) गरीब बच्चों को ट्रेन के डिब्बों में सफाई करते देखकर मिली। ये बच्चे फर्श साफ करने के लिए अपने कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे थे। पलक बताती हैं. 'इन गरीब बच्चो के पास ठण्ड में पहनने के लिए गर्म कपड़े तक नहीं होते है। कारगिल युद्ध के दौरान मैंने दुकानों पर जाकर गाने गाए और चंदा इकट्ठा किया। दुकानों के सामने मैं 'ऐ मेरे वतन के लोगो' सुनाती थी। मेरे पास किसी तरह 25 हजार रूपये इकट्ठे हो गए। पांच साल की थी मैं तब और मेरे लिए उस समय यह बहुत बड़ी रकम थी। फिर मैंने अपने छोटे भाई के साथ एक ठेले का मंच बनाकर गाना शुरू किया और 55 हजार रुपये इकट्ठे हुए। ये रकम मैंने एक बच्चे के दिल की सर्जरी में इस्तेमाल की।’ इस पहली सर्जरी के बाद पलक अब तक 2503 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed