सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'कृष 4' में नया यूनीवर्स बनाने की तैयारी कर रहे राकेश रोशन, इतने रोल होंगे ऋतिक के

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kiara Advani To Be Cast Opposite Hrithik Roshan As Female Super Hero In Krrish 4 Report
Krrish 4 - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी फिल्मों की मशहूर 'कृष' फ्रेंचाइजी का निर्माण करने वाले निर्देशक राकेश रोशन इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। सालों से वह पटकथा लिखने में ही लगे हुए हैं और नई फिल्म के सहारे वह इस फ्रेंचाइजी को और भी बड़ा करने की कोशिश में हैं। इसी बीच सूत्रों ने खबर दी है कि 'कृष 4' में अभिनेता ऋतिक रोशन एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार अलग अलग किरदारों में नजर आएंगे। साथ ही राकेश कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म के साथ वह एक महिला सुपर हीरो को भी मैदान में उतारें।

Trending Videos
Kiara Advani To Be Cast Opposite Hrithik Roshan As Female Super Hero In Krrish 4 Report
कृष - फोटो : फाइल फोटो

खबरें तो काफी दिन से मिल रही हैं कि राकेश रोशन ने 'कृष 4' के लिए सोच रखा है कि वह इस फिल्म में हीरो भी ऋतिक रोशन को ही बनाएंगे और विलेन भी। लेकिन, यह बात कुछ नई है कि ऋतिक रोशन ही एक फिल्म में पूरे चार किरदारों में नजर आएंगे। ये चारों ही किरदार अलग अलग होंगे और फिल्म की कहानी के लिए अहम भी होंगे। इसके अलावा राकेश ने योजना बनाई है कि वह इस फिल्म के साथ एक महिला सुपर हीरो का भी परिचय दर्शकों से करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani To Be Cast Opposite Hrithik Roshan As Female Super Hero In Krrish 4 Report
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : instagram/hrithikrosha

राकेश रोशन 'कृष 4' के लिए सोच कर बैठे हैं कि यह फिल्म काफी बड़े बजट की होने वाली है। जाहिर है कि यह एक सुपर हीरो फिल्म है तो इसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का काम भी जबरदस्त होने वाला है। कुछ समय पहले खबरें तो यह भी थीं कि 'कृष 4' के साथ फिल्म 'कोई मिल गया' का जादू भी अंतरिक्ष से वापस लौटेगा। इस तरह से अगर पुरानी चीजें भी नई कहानी में वापस लौटकर आएंगी तो फिल्म का बजट अपने आप ही ऊंचा हो जाता है।

Kiara Advani To Be Cast Opposite Hrithik Roshan As Female Super Hero In Krrish 4 Report
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram

इस फिल्म को लेकर कुछ ही दिनों पहले यह खबर और आई है कि राकेश रोशन ने 'कृष 4' के लिए मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए युवा अभिनेत्री कियारा आडवाणी से बातचीत की है। बताया तो यह भी जा रहा है कि कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अब जब नई बात पता चली है कि राकेश रोशन ने एक महिला सुपर हीरो को फिल्म में दिखाने का फैसला किया है तो हो सकता है कि वह महिला सुपर हीरो कियारा आडवाणी ही बनें।

विज्ञापन
Kiara Advani To Be Cast Opposite Hrithik Roshan As Female Super Hero In Krrish 4 Report
कृष 3 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, इसके बारे में अभी पक्का नहीं कहा जा सकता। यह बात तो तय है कि कियारा की जोड़ी ऋतिक रोशन के किसी एक किरदार के साथ रोमांटिक रहेगी। अब तक यह मामला बातचीत के स्तर पर ही कायम है। राकेश रोशन ने इन सभी मामलों के बारे में चुप्पी साध रखी है। वह फिलहाल अपनी फिल्म के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं लाना चाहते। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वह फिलहाल के लिए पटकथा पर काम कर रहे हैं और पूरी होने के बाद ही सूचित करेंगे। बता दें कि 'कृष 3' वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी जिसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत और विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

पढ़ें: शराब के साथ फोटो अपलोड कर ट्रोल हुईं हुमा कुरैशी, धर्म का हवाला देकर यूजर्स कस रहे तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed