{"_id":"62fb8b5352df065f046eadbf","slug":"king-of-comedy-kapil-sharma-share-a-cute-photo-with-daughter-anayra-sharma-says-my-little-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ साझा की क्यूट फोटो, बोले- मेरी छोटी सी दुनिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ साझा की क्यूट फोटो, बोले- मेरी छोटी सी दुनिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 16 Aug 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा अपनी बेटी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के फैंस की कमी नहीं है। अपनी कॉमेडी से वह दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने एक तस्वीर साझा की है, इसमें वह अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी यह पोस्ट खूब पसंद की जा रही है।
2 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फैंस कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ में खूब दिलचस्पी लेते हैं। कॉमेडी किंग भी फैंस को निराश नहीं करते और अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े पल सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करते हैं। कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी अनायरा शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसमें अनायरा बेहद क्यूट लग रही हैं। तस्वीर में कपिल शर्मा और अनायरा सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं।
3 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और अनायरा दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा ने ब्लैक जींस, ब्लैक हुडी टीशर्ट पहने हुई है। इस तस्वीर के साथ कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी छोटी सी दुनिया।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के घर वर्ष 2019 में बेटी अनायरा ने जन्म लिया।
कपिल शर्मा और अनायरा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। कोई हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहा है तो कोई अनायरा की क्यूटनेस की तारीफ। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कपिल शर्मा की इस फोटो पर रिएक्शन दे रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा, 'अनायरा, सच में बेहद प्यारी है। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन तो देखो।' एक यूजर ने लिखा, 'कपिल पाजी, बहुत क्यूट फोटो है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।