{"_id":"5ece22d7b8b79e2a7965c789","slug":"kiran-kumar-tested-negative-for-coronavirus-thanking-fans-for-overwhelming-love-and-support","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरण कुमार को मिली कोरोना वायरस से निजात, डॉक्टरों, दोस्तों और परिजनों को कहा धन्यवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किरण कुमार को मिली कोरोना वायरस से निजात, डॉक्टरों, दोस्तों और परिजनों को कहा धन्यवाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 27 May 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किरण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ अभिनेता किरण कुमार अब जानलेवा लाइलाज बीमारी कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद खुद को आइसोलेशन में रखने वाले किरण कुमार की तीसरी बार की गई कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट अंत में नेगेटिव आई है। हालांकि किरण का परिवार अभी भी आइसोलेशन को लेकर सख्त है और बीमारी के दौरान बरती गईं सभी सावधानियों का अभी भी पालन कर रहा है।
2 of 5
किरण कुमार
किरण कुमार के परिवार की ओर से बात करते हुए उनके प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने बताया है कि कोरोना से हुई लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार किरण कुमार जीत गए हैं और अब वह इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी के इलाज के दौरान अलग-थलग पड़े रहने के कारण बोर होने के अलावा उन्हें किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
3 of 5
किरण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान वह जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को ढूंढने में लगे रहे। अपने दिनों को बिताने के लिए उन्होंने खूब मेडिटेशन किया, ओटीटी कॉन्टेंट देखा, किताबें पढ़ीं और इन सब में वह भूल गए कि उन्हें कोई बीमारी भी है। लगभग एक हफ्ते पहले जब किरण कुमार अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए तब सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक उन्हें कोरोना टेस्ट भी करवाना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किरण कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
किरण कुमार अपनी बेटी के साथ अस्पताल गए थे और टेस्ट के दौरान खूब हंस रहे थे और मजाक कर रहे थे। जब उनके इस टेस्ट की रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। फिर अचानक से माहौल में सन्नाटा छा गया। हालांकि उन्हें भरोसा था कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। घर जाते ही उनका घर एक आइसोलेशन सेंटर में बदल गया और सभी चीजें बहुत ही व्यवस्थित हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
किरण कुमार
- फोटो : Social Media
ठीक होने के बाद किरण कुमार ने लीलावती अस्पताल समेत सभी डॉक्टरों का धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भी बहुत आभार माना है क्योंकि संकट की घड़ी में भी वह लगातार उनके साथ खड़े रहे। बता दें कि किरण कुमार टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें 'तेजाब' और 'खुदा गवाह', 'धड़कन' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।