फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हकलाने वाली ये हीरोइन कर देगी सबकी बोलती बंद..

Sat, 15 Jul 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री Updated Sat, 15 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Kirti Kulhari finally finds her place with Indu Sarkar in Bollywood after Pink
मधुर भंडारकर कीर्ति कुलहारी

मधुर भंडारकर की विवादों से घिरी फिल्म इंदु सरकार जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें लीड रोल निभाने वाली कीर्ति कुल्हारी का मानना है कि देर से ही सही, लेकिन अब उनका समय आ गया है। फिल्म में उनके किरदार द्वारा हकलाने के बारे में उन्होंने कहा कि, "फिल्म में हकलाना एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि उस समय लोगों की आवाज दबाई गई थी इसलिए इसे सिंबोलिक तौर पर किया गया है।"

Kirti Kulhari finally finds her place with Indu Sarkar in Bollywood after Pink
कीर्ति

कीर्ति फिल्म इंडस्ट्री में नई नहीं हैं, शैतान और पिंक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्म पिंक में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीतने वाली कीर्ति ने हाल ही में कहा है, ‘इंदु सरकार मेरे लिए जरूरी बदलाव लाने वाली फिल्म है।'काली आंखों वाली कीर्ति का जन्म 30 मई 1985 में मुंबई में हुआ था। मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएट यह अदाकारा मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्ज किया है।

Kirti Kulhari finally finds her place with Indu Sarkar in Bollywood after Pink
कीर्ति

 बचपन से ही एयर होस्टेस बनने की इच्छा रखने वाली कीर्ति ने फिल्मों में कदम रखने के बारे में कभी नहीं सोचा था। कॉलेज के दिनों में उन्होंने कुछ एड फिल्मस् की और तब उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ बढ़ी। पिंक में सशक्त अभिनय से ही कीर्ति को फिल्म इंडस्ट्री में जगह मिली। अब वो इंदु सरकार में मेन लीड में दिखाई देंगी। इंदु सरकार एक हाई क्लास ड्रामा फिल्म है। कीर्ति ने अपना रोल अडरप्ले किया है जो लोगों में विश्वास बनाने के लिए जरूरी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kirti Kulhari finally finds her place with Indu Sarkar in Bollywood after Pink
मधुर भंडारकर कीर्ति कुलहारी

मिडल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाली कीर्ति ने कभी बिकनी न पहनने और किसिंग सीन न करने की कसम खाई है। खिचड़ृी-द मूवी से फिल्मों में शुरुआत की थी। कीर्ति ने 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। फिल्म पिंक की स्क्रीनिंग के दौरान मधुर भंडारकर ने कीर्ति से मुलाकात की और इंदू सरकार के प्लॉट पर बातचीत कर बाद में इस पर काम शुरु किया। फिल्म में कीर्ति काफी मजबूत लीड रोल निभा रहीं हैं। 

विज्ञापन
Kirti Kulhari finally finds her place with Indu Sarkar in Bollywood after Pink
कीर्ति
कीर्ति 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें बैडमिंटन खेलने और खाना बनाने का शौक है। कीर्ति ने बैटमिंटन की नैशनल लेवल की खिलाड़ी रही हैं। कीर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा से जानती थी कि  स्ट्रॉन्ग एक्टिंग उनका प्लस पॉइंट है और इसी के जरिए वो इस भागती हुई इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाएंगी। थिएटर का उनका अनुभव इंदु सरकार में बहुत महत्वपूर्ण रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed