फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'आनंद' के लिए पहली पसंद थे किशोर कुमार, एक गलतफहमी की वजह से हाथ से निकल गया था मौका

Sat, 13 Oct 2018 01:58 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary facts about rajesh khanna film anand
kishor kumar
बॉलीवुड के सदाबहार गायक किशोर कुमार की आज पुण्यतिथि है। 'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'एक लड़की भीगी भागी सी', 'मेरे महबूब कयामत होगी' जैसी शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाले किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन आज ही के दिन 1987 में हुआ। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। किशोर दा की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
Kishore Kumar Death Anniversary facts about rajesh khanna film anand
anand film
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म आनंद तो आपको याद ही होगी लेकिन इस फिल्म में दरअसल राजेश खन्ना नहीं बल्कि किशोर कुमार को कास्ट किया जाना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ये फिल्म किशोर कुमार के हाथ से निकलकर राजेश खन्ना के दामन में आ गिरी। दरअसल राजेश खन्ना की फिल्म आनंद के लिए डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की पहली पसंद किशोर कुमार ही थे अगर एक गलतफहमी न हुई होती।
Kishore Kumar Death Anniversary facts about rajesh khanna film anand
किशोर कुमार
दरअसल हुआ कुछ यूं कि किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी। तो इसलिए किशोर कुमार ने अपने गार्ड से कहा कि अगर कोई बंगाली उनके घर आए तो उससे बिना बात किए ही भगा देना। उसी दिन ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म आनंद का ऑफर लेकर किशोर कुमार से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary facts about rajesh khanna film anand
किशोर कुमार
फिर क्या था किशोर कुमार के गार्ड ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से ऋषिकेश मुखर्जी बेहद नाराज हुए और उन्होंने किशोर कुमार को अपनी फिल्म में लेने का विचार ही छोड़ दिया और बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया। फिल्म सुपरहिट हुई।
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary facts about rajesh khanna film anand
राजेश खन्ना
बाद में जब ये बात किशोर कुमार के कानों तक पहुंची तो उन्होंने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी के गुस्से का पारा तो अब भी हाई था। उन्होंने बाद में अपनी किसी भी फिल्म में किशोर कुमार को कास्ट नहीं किया। इस फिल्म में राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।  राजेश खन्ना उस वक्त इंडस्ट्री में सफलता की गारंटी माने जाते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed