{"_id":"60d49ce4a08fb33bce1716d9","slug":"kishwer-merchant-is-ready-for-her-baby-shower-shares-special-pics-of-the-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोद भराई: 40 की उम्र में मां बनने जा रही हैं किश्वर मर्चेंट, बेबी शॉवर की तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोद भराई: 40 की उम्र में मां बनने जा रही हैं किश्वर मर्चेंट, बेबी शॉवर की तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किश्वर मर्चेंट की गोद भराई
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर्स किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों की शादी को करीब छह साल हो चुके हैं। इन दिनों किश्वर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। आए दिन किश्वर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब किश्वर की गोद भराई की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खास है मेहंदी का डिजाइन
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इसके अलावा किश्वर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार किश्वर बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत पर भी टिप्पणी कर चुकी हैं। किश्वर मर्चेंट अब मां बनने वाली हैं और वह प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब इंज्वॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर की है जो पसंद की जा रही रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकेंगे कि किश्वर ने अपने हाथों पर खास मेहंदी के डिजाइन भी लगवाए हैं जिसमें एक नवजात शिशु के जरूरत की सभी चीजें बनी हैं। जैसे दूध की बोतल, छोटे-छोटे कपड़े आदि चीजें शामिल हैं।
2 of 5
किश्वर मर्चेंट की गोद भराई
- फोटो : Instagram
किश्वर ने अपनी गोद भराई की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। किश्वर मर्चेंट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'मां बनने के लिए तैयार, साथ ही गोद भराई/बेबी शावर के लिए भी तैयार।' वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कल के लिए तैयार।' किश्वर ने अपने कमरे की भी तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें सफेद और सुनहरे रंगों के गुब्बारे लगाए गए थे। इस दौरान किश्वर काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना है और एक दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं।
3 of 5
किश्वर मर्चेंट की खास मेहंदी
- फोटो : Instagram
इन सभी तस्वीरों के बीच किश्वर मर्चेंट की मेहंदी सबका ध्यान खींच रही है। किश्वर के हाथों में लगी मेहंदी में उनके बेबी बंप वाले फोटो के साथ-साथ दूध की बोतल, खिलौने, कपड़े और क्रैडल का डिजाइन बनाया गया था था। किश्वर मर्चेंट की यह क्रिएटिव मेहंदी खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
- फोटो : Instagram
किश्वर और सुयश ने मार्च में घोषणा की थी कि दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। किश्वर अगस्त में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। किश्वर ने अपने मेटरनिटी शूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। सुयश ने फोटो शेयर की लिखा था, 'मैं तुम्हारे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, अगस्त में आ रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुयश राय, किश्वर मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में किश्वर मर्चेंट ने कोरोना महामारी में बच्चे को जन्म देने के बारे में भी बात की थी। उनका कहना था कि 'मुझे लगता है यह समय बहुत खराब है। मुझे नहीं लगा था कि मैं ऐसे समय प्रेग्नेंट हो जाउंगी। मैंने नहीं सोचा था कि मैं पूरे समय घर में रहूंगी और मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी। मैं बाहर भी नहीं जा सकती। मुझे बहुत ध्यान रखना पड़ता है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।